English Grammer

Noun (संज्ञा)

दोस्तों हमारे शरीर में पांच इन्द्रियां होती है 1. नाक 2. आँख 3. कान 4. जुबान 5. तवचा तो आँख से हम जो वस्तुओ को देख सकते है सब noun कह लायेगा जैसे हम देख सकते है book, mobile, door, dog, किसी व्यक्ति को ये सब की सब noun है |

दूसरा कान से जो हम सुन सकते है वो noun कह लायेगा जैसे हम किसका sound सुन सकते है, song सुन सकते है, किसी की चिल्लाने की आवाज़ सुन सकते है, सब का सब noun | नाक से जो भी सूंघ सकते है वो noun
कहलायेगा जैसे मिठाई की खुशबू, फूल की खुशबू, या किसीका दुर्गन्ध ये सब noun कहलायेगा | जबान से हम जो भी चख सकते है noun कह लायेग चाहे वो मिठाई हो, चाहे फ्रूट हो, चाहे आइसक्रीम हो और तवचा जिससे हम छु सकते है महसूस कर सकते है जैसे दिमाग भी महसूस करने के लिए काम आता है तो हम क्या महसूस कर सकते है किसीका love, anger, hate, honesty.
संज्ञा के वैसे तो अनेक प्रकार होते हैं, लेकिन ज्यादा गहराई में ना जाते हुए आप पाँच बातों पर ध्यान दें।
1. व्यक्तियों के नाम को संज्ञा कहा जाता है- Ram, Ajay, Babita, Jaya etc.
2. वस्तुओं के नाम को संज्ञा कहा जाता है- car, mobile, pen, table etc.
3. किसी भी छोटे या बड़े स्थानों के नाम को संज्ञा कहा जाता है- Bhilai, Raipur, Delhi, India etc.
4. जाति के नाम को संज्ञा कहा जाता है- doctor, teacher, boy, girl etc.
5. जानवरों के नाम को संज्ञा कहा जाता है- tiger, Cat, dog, cow etc.
6. भावनाओ के नाम को संज्ञा कहा जाता है -love, anger, hate
किताबी भाषा में बात करे तो नाउन पांच प्रकार के होते है :-
1. Common Noun
2. Proper Noun
3. Collective Noum
4. Material Noun
5. Abstarct Noun

दोस्तों भगवान गणेश के माध्यम से हम सभी प्रकार के noun को याद रख सकते है जब हम पूछते है इनका नाम क्या है तो उतर आता है श्री गणेशा तो हमने एक खास उतर दिया एक अमुक उतर दिया अतः श्री गणेश जो शब्द है वह एक proper noun कहलायेगा क्योंकि एक particular हमने नाम ले कर उस बात को कहा

 

जब हम पूछते है की ये कौन है? तो उत्तर आता है यह एक भगवान है | He is a God. तो God शब्द एक common noun है क्योंकि दुनिया में कई God है कई रूप है कई आकर है तो God कोई भी हो सकता है इसलिए God शब्द एक common noun कहलायेगा |

अब बात करते है की भगवान का एक शरीर है एक body है और हमे पता है की body अनेक अंगो से मिल कर बनता है | body is a collection of different parts. इसमें हाथ, पैर, नाक, कान, गला, इत्यादि होते है तो क्योंकि body collection है बहुत सारे part का अतः इसे हम collective noun कहेंगे |
मित्रो हमारा शरीर water, calcium, magnesium इत्यादि से मिल कर बना होता है और आपको पता है ये सारे पदार्थ के नाम है इसलिए इसे हम material noun कहेंगे |
भगवान गणेश के अन्दर कई भावनाए उत्पन होती है अपने भक्तो को देख कर वो प्यार करते है, love करते है और जब वो राक्षस या असुर को देखते है तो उन्हें नफ़रत hate तथा गुस्सा anger उनके मन में आता है भावनाए उत्पन होती है चूँकि ये भावनाओ के नाम है तो इसलिए इससे भावनात्मक संज्ञा अर्थात abstract noun कहेंगे तो जब भी हमे noun के बारे में याद रखना है तो भगवान श्री गणेश को याद करे सारे 5 प्रकार के noun को हम दिमाग में संझो कर रख सकते है |

Countable Noun:- वे सारे संज्ञा जो संख्या में आते हैं, अर्थात् जिसे गिना जा सके, Countable Noun कहलाते हैं। जैसेः- pen, copy, mobile, doctor etc.

Uncountable Noun:- वे सारे संज्ञा जिसे गिना ना जा सके , अर्थात् जो मात्रा में आते हैं Uncountable Noun कहलाते हैं। जैसेः- sugar, water, milk etc.

Noun Singular: – वे सारे संज्ञा जिसकी संख्या एक हो Noun Singular कहलाते हैं। जैसे:- pen, copy, mobile, Bhilai etc.

Noun Plural: – वे सारे संज्ञा जिसकी संख्या एक से ज्यादा हो Noun plural कहलाते हैं। जैसे:- 10 pens, 15 girls, many boys, children etc.

About the author

Abhishek Dubey

नमस्कार दोस्तों , मैं अभिषेक दुबे, Onlinegktrick.com पर आप सभी का स्वागत करता हूँ । मै उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला हूँ ,मैं एक upsc Aspirant हूँ और मै पिछले दो साल से upsc की तैयारी कर रहा हूँ ।

यह website उन सभी students को समर्पित है, जो Students गाव , देहात या पिछड़े क्षेत्र से है या आर्थिक व सामाजिक रूप से फिछड़े है

Thankyou

Leave a Comment