नमस्कार दोस्तो , मैं अभिषेक दुबे ( ABHISHEK DUBEY ) एक बार फिर से OnlineGkTrick.com पर आपका स्वागत करता हूँ , दोस्तों इस पोस्ट मे हम आपको राजस्थान की जलवायु ( Climate of Rajasthan in Hindi ) की जानकारी उपलब्ध करा रहे है ! जो आपके आगामी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए बहुत Important है , तो दोस्तों उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी !
राजस्थान राज्य के सभी नोट्स पढ़ने के लिए यहाँ Click करे !
सभी विषय के हिन्दी नोट्स यहाँ से पढ़े ।
भारतीय राज्यों के सामान्य ज्ञान यहाँ से पढ़े
राजस्थान की जलवायु ( Climate of Rajasthan in Hindi ) –
राजस्थान का जलवायु प्रदेश
वर्षा के आधार पर राजस्थान कि जलवायु प्रदेश को पाँच भागों में बाँटा गया हैं। अ. शुष्क जलवायु प्रदेश ब. अद्र्वशुष्क जलवायु प्रदेश स. उपआर्द शुष्क जलवायु प्रदेश द. आर्द्र जलवायु प्रदेश य. अतिआर्द्र जलवायु प्रदेश
अ. शुष्क जलवायु प्रदेश
इस जलवायु प्रदेश में 0 से 20 सेमी. वर्षा होती हैं। यह जलवायु प्रदेश के सम्पूर्ण जैसलमेर और बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर एवं श्रीगंगानगर के आधे हिस्से में हैं। यह प्रदेश वनस्पति रहित (सम गाँव जैसलमेर) क्षैत्र हैं। इस प्रदेश को सुखा पद्रेश भी कहते हैं। यहाँ रेत भरी आँधिया चलती हैं। यह प्रदेश मुख्यतया थार के मरूस्थल के पश्चिमी भाग में फैला हुआ हैं।
ब. अद्र्वशुष्क जलवायु प्रदेश
इस जलवायु प्रदेश में 20 से 40 सेमी. वर्षा होती हैं। यह जलवायु प्रदेश के सम्पूर्ण हनुमानगढ़, नागौर, चुरू, झुन्झुनू, सीकर एवं बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, जालौर एवं श्रीगंगानगर के आधे हिस्से में हैं। इस प्रदेश में कांटेदार झाड़ियाँ व स्टेपी प्रकार की घास पाई जाती हैं।
स. उपआर्द शुष्क जलवायु प्रदेश
इस जलवायु प्रदेश में 40 से 60 सेमी. वर्षा होती हैं। यह जलवायु प्रदेश के अलवर, जयपुर, दौसा, अजमेर, पाली, सिरोही, भीलवाड़ा एवं टोंक के आधे हिस्से में हैं। इस पद्रेश में स्टेपी प्रकार की पतझड़ एवं विरल वनस्पति पाई जाती हैं। अतः पूर्वी राजस्थान की जलवायु परिस्थितियाँ सामान्यतः नम होती हैं।
द. आर्द्र जलवायु प्रदेश
इस जलवायु प्रदेश में 60 से 80 सेमी. वर्षा होती हैं। यह जलवायु प्रदेश के सम्पूर्ण चितौड़गढ, बूँदी, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, धौलपुर एवं उदयपुर, डूँगरपुर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, टोंक, के आधे हिस्से में हैं। इस प्रदेश में सघन वनस्पति एवं पतझड़ पाये जाते हैं।
य. अतिआर्द्र जलवायु प्रदेश
इस जलवायु प्रदेश में 80 से 120 सेमी. वर्षा होती हैं। सम्पूर्ण झालावाड़, कोटा, बाँरा, बाँसवाड़ा एवं उदयपुर, सिरोही, डूँगरपुर, प्रतापगढ़ के आधे हिस्से में हैं। इस प्रदेश में मानसूनी सवाना व सदाबहार प्रकार की वनस्पति पाई जाती हैं।
राजस्थान की जलवायु प्रदेश से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य
भारतीय मौसम विभाग की वैधशाला राजस्थान के जयपुर में स्थित हैं। राजस्थान में वार्षिक वर्षा का औसत लगभग 58 सेमी. हैं। राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा बंगाल कि खाड़ी से आने वाले मानसून से होती हैं। तथा सबसे पहले राजस्थान में बारिश अरब सागरिय मानसून से होती हैं। राजस्थान में लगभग 90 प्रतिशत वर्षा जुलाई से सितम्बर के मध्य होती हैं। राजस्थान उष्ण कटिबन्ध में आता हैं तथा तापमान की दृष्टि से राजस्थान गर्म शितोष्ण कटिबंध में आता हैं। क्योंकि राजस्थान का अधिकांश भाग कर्क रेखा के उत्तर में स्थित हैं। राजस्थान के जुलाई माह के वायुदाब मानचित्र में 999 मिली बार रेखा जालौर, पाली, अजमेर, एवं टोंक आदि जिलों से होकर गुजरती हैं।
1000 मिलिबार की समदाब रेखा जुलाई माह में सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ, और झालावाड़ से गुजरती हैं। राजस्थान में शीतकाल में जो वर्षा होती हैं। उसे मावठ कहते हैं। मावठ शीतकाल में होने वाली वर्षा पश्चिमी विक्षोभों (उत्तरी-पश्चिमी हवाओं) की उत्पति भूमध्य सागर एवं कैस्पीयन सागर में होती हैं। जैसलमेर एवं उसके आसपास के क्षैत्र में वर्षा की परम्परागत विधी खड़ीन पाई जाती हैं। राजस्थान में मानसून वर्षा दक्षिण-पश्चिमी से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ती हैं। तथा राजस्थान में उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर राजस्थान में वर्षा की मात्रा में वृद्वि होती जाती हैं। हनुमानगढ़ में हरियाणा के समीप का क्षैत्र राठ कहलाता हैं। सर्दियों में सर्वाधिक ठण्डा व गर्मियों में सर्वाधिक गर्म रहने वाला जिला चुरू हैं। सर्वाधिक आँधियों वाला जिला एवं सूर्य कि सबसे तीरछी किरणें श्रीगंगानगर में पड़ती हैं।
सर्वाधिक शुष्क स्थान फलौदी (जोधपुर) में हैं। राजस्थान में सबसे कम वर्षा वाला स्थान (सम) जैसलमेर हैं। सर्वाधिक शुष्क जिला एवं सर्वाधिक विषमताओं वाला जिला जैसलमेर हैं। सर्वाधिक ओलावृष्टि जयपुर में होती हैं। राजस्थान का न्यूनतम तापान्तर वाला स्थान, राजस्थान का बर्खोयान्सक ( विश्व में सबसे गर्म स्थान रूस का बर्खोयान्सक स्थान हैं), सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान, सर्वाधिक आर्दता वाला स्थान माउण्ट आबू (सिरोही) हैं। न्यूनतम तापान्तर वाला जिला डूँगरपुर हैं। सूर्य की सीधी किरणें बाँसवाड़ा में पड़ती हैं। सर्वाधिक आर्दता वाला जिला तथा सर्वाधिक वर्षा वाला जिला झालावाड़ हैं। तथा सर्वाधिक वर्षा में दूसरा जिला बाँसवाड़ा हैं। गर्मियों में सबसे कम आँधिया झालावाड़ में चलती हैं। देश का सबसे गर्म एवं लम्बा दिन 21 जून हैं। तथा सबसे छोटा दिन एवं सबसे ठण्डा दिन 22 दिसम्बर हैं।
सभी Exams के Free PDF यहाँ से Download करें ।
सभी विषय के Free PDF यहाँ से Download करें ।
Lucent – सामान्य ज्ञान सभी विषय के MP3 Audio में यहाँ से Download करें।
Download NCERT Books Free PDF for All Subjects in Hindi & English
दोस्तों , हमारे website- OnlineGkTrick.com पर 200+ Gk Tricks in Hindi उपलब्ध है 200+ Gk Tricks in Hindi पढ़ने के लिए यहाँ Click करें। दोस्तों नीचे दिये गए Comment Box में Comment करके हमे जरूर बताये कि आपको यह ट्रिक कैसी लगी ? और किसी और ट्रिक की जानकारी के लिए भी बताये, हम आपको जरूर उपलब्ध करायेंगे
सभी महान व्यक्तियों की जीवनी या जीवन परिचय (Biography) यहाँ से पढ़े !
Gk Tricks in Hindi यहाँ से पढ़े । –
- History Tricks
- Geography Gk Tricks
- Indian Polity Gk Trick in Hindi
- Science Gk Tricks in Hindi
- Games & Sports Gk Tricks in Hindi
- Prize & Award Gk Tricks in Hindi
- International Organisation Gk Tricks in Hindi
दोस्तों आप मुझे ( अभिषेक दुबे ) Abhishek Dubey को Facebook पर Follow कर सकते है । दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट पसन्द हो तो इसे Facebook तथा Whatsapp पर Share अवश्य करें । Please कमेंट के द्वारा हमें जरूर बताऐं कि ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सभी सुझावों का स्वागत करते हैं । धन्यवाद !
Download Free More Exams & Subjects PDF –
- SSC PDF
- UPSC PDF
- UPSSSC PDF
- MPPSC PDF
- BANKS EXAMS PDF
- RAILWAY PDF
- CTET PDF
- UPPSC PDF
- BPSC PDF
- CCC EXAM PDF
- History PDF
- Geography PDF
- Polity PDF
- Economics PDF
- Computer PDF
- Environment PDF
- General Hindi PDF
- General English PDF
- General Science PDF
- Maths PDF
- Reasoning PDF
- Sanskrit PDF
अब घर बैठे करे Online तैयारी और करें Competition Crack with OnlineGkTrick.com । जी हाँ दोस्तों हम आपको Provide कराते है। Free Study Materials For Upsc , Ssc , Bank Railway & Many More Competitive Examinations .
Tag – Climate of Rajasthan in Hindi in pdf , Climate of Rajasthan in Hindi free notes for all exams , Climate of Rajasthan in Hindi for ssc bank railway , Climate of Rajasthan in Hindi for upsc Ias Ips ,Climate of Rajasthan in Hindi download free pdf , Climate of Rajasthan in Hindi by Abhishek Dubey , Climate of Rajasthan in Hindi By OnlineGkTrick.com. free gk notes Climate of Rajasthan in Hindi .