Biography GK Jharkhand Gk Notes

सिदो-कान्हू एवं हूल आन्दोलन ( Sidhu Kanhu Biography & Hool Movement Free PDF )

Sidhu Kanhu Biography & Hool Movement
Written by Abhishek Dubey

सिदो-कान्हू एवं हूल आन्दोलन ( Sidhu Kanhu Jiwan Parichay & Hool Aandolan Free PDF )

नमस्कार दोस्तो , मैं अभिषेक दुबे ( ABHISHEK DUBEY ) एक बार फिर से OnlineGkTrick.com  पर आपका स्वागत करता हूँ , दोस्तों इस पोस्ट मे  हम आपको सिदो-कान्हू एवं हूल आन्दोलन ( Sidhu Kanhu Biography & Hool Movement Free PDF )की जानकारी उपलब्ध करा रहे है ! जो आपके आगामी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए बहुत Important है , तो दोस्तों उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी !

झारखण्ड राज्य के सभी नोट्स पढ़ने के लिए यहाँ Click करे !

All Gk Tricks यहाँ से पढ़े ।

सिदो-कान्हू (Sidhu Kanhu) –

संथाल परगना को पहले जंगल तराई के नाम से जाना जाता था। संथाल आदिवासी लोग संथाल परगना क्षेत्र में 1790 ई0 से 1810 ई0 के बीच बसे। संथाल परगना को अंग्रेजो द्वारा दामिन ए कोह कहा जाता था और इसकी घोषणा 1824 को हुई और इसी संथाल परगाना में संथाल आदिवासी परिवार में दो विर भईयों का जन्म हुआ जिसे हम सिदो-कान्हू मुर्मू के नाम से जानते हैं।

परिचय:-

सिदो-कान्हू मुर्मू का जन्म भोगनाडीह नामक गाँव में एक संथाल आदिवासी परवार में हुआ था। सिदो मुर्मू का जन्म 1815 ई0 में हुआ था एवं कान्हू मुर्मू का जन्म 1820 ई0 में हुआ था। संथाल विद्रोह में सक्रिय भूमिका निभाने वाले इनके दो भाई भी थे जिनका नाम चाँद मुर्मू और भैरव मुर्मू था। चाँद का जन्म 1825 ई0 में एवं भैरव का जन्म 1835 ई0 में हुआ था। इनके अलावा इनकि दो बहने भी थी जिनका नाम फुलो मुर्मू एवं झानो मुर्मू था। इन 6 भाई-बहनो का पिता का नाम चुन्नी माँझी था।

जन्म स्थान:- 

इन छः भाई बहनो का जन्म भोगनाडी गाँव मे हुआ था जो कि वर्तमान में झारखण्ड राज्य के संथाल परगाना परमण्ल के साहेबगंज जिला के बरहेट प्रखण्ड के भोगनाडीह में है।

भारतीय राज्यों के सामान्य ज्ञान यहाँ से पढ़े 

संथाल विद्रोह (हूल आंदोलन):-

वर्ष १८५५ में बंगाल के मुर्शिदाबाद तथा बिहार के भागलपुर जिलों में स्थानीय जमीनदार, महाजन और अंग्रेज कर्मचारियों के अन्याय अत्याचार के शिकार संताल जनता ने एकबद्ध होकर उनके विरुद्ध विद्रोह का बिगुल फूँक दिया था। इसे संथाल विद्रोह या संथाल हुल कहते हैं। संथाली भाषा में ‘हूल’ शब्द का शाब्दिक अर्थ है-‘विद्रोह’। यह अंग्रेजों के विरुद्ध प्रथम सशस्त्र जनसंग्राम था। सिधु-कान्हू, चाँद-भैरो भाइयों और फूलो-झानो जुड़वा बहनों ने संथाल हल का नेतृत्व, शाम टुडू (परगना) के मार्गदर्शन में किया। 1793 में लॉर्ड कार्नवालिस द्वारा आरम्भ किए गए स्थाई बन्दोबस्त के कारण जनता के ऊपर बढ़े हुए अत्याचार इस विद्रोह का एक प्रमुख कारण था। सन १८५५ में अंग्रेज कैप्टन अलेक्ज़ेंडर ने विद्रोह का दामन कर दिया।

जबकि अंग्रेजो मे इसका नेतृत्व जनरल लॉयर्ड ने किया जो आधुनिक हथियार और गोला बारूद से परिपूर्ण थे इस मुठभेड़ में महेश महेश लाल एवं प्रताप नारायण नामक दरोगा कि हत्या कर दि गई इससे अंग्रेजो में भय का माहोल बन गया संथालो के भय से अंग्रेजो ने बचने के लिए पाकुड़ में मार्टिलो टावर का निर्माण कराया गया था जो आज भी झारखण्ड के पाकुड़ जिले में स्थित है। अंततः इस मुठभेड़ में संथालो कि हार हुई और सिदो-कान्हू  को फांसी दे दी गई। 

मृत्यु:- 

इस भयंकर मुठभेड़ में संथालो हार हुई क्योंकि ये लोग तीर धनुष से लड़ रहे थे जबकि अंग्रेजो के पास आधुनिक हथियार था। सिदो को अगस्त 1855 में पकड़कर पंचकठिया नामक जगह पर बरगद के पेड़ पर फांसी दे दि गई वह पेड़ आज भी पंचकठिया में स्थित है जिसे शहिद स्थल कहा जाता है जबकि कान्हू को भोगनाडीह में फांसी दे दी गई पर आज भी वह संथालो के दिलो में  आज भी जिन्दा है एवं याद किए जाते है।

संथालो के इस हार पर भी अंग्रेजी हुकूमत को जड़ से हिला कर रख दिया था। कार्ल मार्क्स ने इस विद्रोह को ‘भारत का प्रथम जनक्रांति’ कहा था। आज भी 30 जून को भोगनाडीह में हूल दिवस पर सरकार द्वारा विकस मेला लगाया जाता है एवं विर शहिद सिदो-कान्हू को याद किया जाता है।

Download More Jharkhand PDF Gk Notes –

झारखण्ड की जिलावार जनसंख्या- Jharkhand Population Gk Notes in Hindi

झारखण्ड के राज्यपाल की List – Jharkhand Rajyapal List Gk Notes in Hindi

झारखण्ड के जिले एवं उनका विवरण – Jharkhand Geography Gk Notes in Hindi

झारखण्ड के सभी ब्लाक की सूची- Jharkhand Geography Gk Notes in Hindi

झारखण्ड के अनुमंडल की सूची- Jharkhand Subdivisions Gk Notes in Hindi

झारखण्ड के मुख्यमंत्रियों की सूची- Jharkhand CM List Gk Notes in Hindi

झारखण्ड की जलवायु | सामान्य ज्ञान- ( Climate of Jharkhand )

झारखण्ड से संबंधित FullForm – Jharkhand All Full Form Gk Notes

क्षेत्रफल के आधार पर झारखण्ड के जिले- Jharkhand Cities Population Gk Notes in Hindi

झारखण्ड के जिले एवं उनका विवरण – Jharkhand All Disctrict Details Gk Notes in Hindi

झारखण्ड के विश्वविद्यालय एवं कॉलेज कि सूची- Jharkhand Colleges & Universities List Gk Notes in hindi

Lucent – सामान्य ज्ञान सभी विषय के MP3 Audio में यहाँ से Download करें।

Gk Tricks in Hindi यहाँ से पढ़े । – 

दोस्तों आप मुझे ( अभिषेक दुबे ) Abhishek Dubey को Facebook पर Follow कर सकते है । दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट पसन्द  हो तो इसे Facebook तथा Whatsapp पर Share अवश्य करें । Please कमेंट के द्वारा हमें जरूर बताऐं कि ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सभी सुझावों का स्वागत करते हैं ।  धन्यवाद !

Download Free More Exams & Subjects PDF – 

अब घर बैठे करे Online तैयारी और करें Competition Crack with OnlineGkTrick.com । जी हाँ दोस्तों हम आपको Provide कराते है। Free Study Materials For Upsc , Ssc , Bank Railway & Many More Competitive Examinations .

TAg- Hool Movement hindi notes, Hool Movement in hindi, Hool Movement for upsc ,  Hool Movement for ias, Hool Movement for state pcs, Hool Movement notes pdf , Hool Movement download free pdf , Hool Movement free pdf, Hool Movement full notea , Hool Movement full pdf,  Hool Movement notes in english , Hool Movement free notes , Hool Movement full notes , Hool Movement notes by onlinegktrick.com

About the author

Abhishek Dubey

नमस्कार दोस्तों , मैं अभिषेक दुबे, Onlinegktrick.com पर आप सभी का स्वागत करता हूँ । मै उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला हूँ ,मैं एक upsc Aspirant हूँ और मै पिछले दो साल से upsc की तैयारी कर रहा हूँ ।

यह website उन सभी students को समर्पित है, जो Students गाव , देहात या पिछड़े क्षेत्र से है या आर्थिक व सामाजिक रूप से फिछड़े है

Thankyou

Leave a Comment