GEOGRAPHY NOTES History Notes

फतेहपुर सीकरी का इतिहास – मुख्य इमारतें, दरगाह, किला, बुलंद दरवाजा एवं पर्यटन स्थल ( History of Fatehpur Sikri in Hindi Free PDF )

फतेहपुर सीकरी का इतिहास - मुख्य इमारतें, दरगाह, किला, बुलंद दरवाजा एवं पर्यटन स्थल ( History of Fatehpur Sikri in Hindi Free PDF )
Written by Abhishek Dubey

फतेहपुर सीकरी का इतिहास – मुख्य इमारतें, दरगाह, किला, बुलंद दरवाजा एवं पर्यटन स्थल ( History of Fatehpur Sikri in Hindi Free PDF )

नमस्कार दोस्तो , मैं अभिषेक दुबे ( ABHISHEK DUBEY ) एक बार फिर से OnlineGkTrick.com  पर आपका स्वागत करता हूँ , दोस्तों इस पोस्ट मे  हम आपको फतेहपुर सीकरी का इतिहास – मुख्य इमारतें, दरगाह, किला, बुलंद दरवाजा एवं पर्यटन स्थल ( History of Fatehpur Sikri in Hindi Free PDF ) की जानकारी उपलब्ध करा रहे है ! जो आपके आगामी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए बहुत Important है , तो दोस्तों उम्मीद है यह जानकारी आपके आने वाले लगभग सभी Compatitive Exams लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी |

All Gk Tricks यहाँ से पढ़े ।

भारत प्राचीन मंदिरों, भवनों, किलों तथा महलों से समृद्ध देश है। इसीलिये यह विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद है। अपने सुंदर एवं आकर्षक इमारतों तथा कला कृतियों के लिए प्रसिद्ध फतेहपुर सिकरी भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा जिले में स्थित एक प्रमुख नगर है। यह भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहाँ देश एवं विदेशों से पर्यटक मुगल क़ालीन इमारतों की भव्यता को देखने आते है।

फतेहपुर सीकरी एक नगर है जो कि आगरा जिला का एक नगरपालिका बोर्ड है। यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है,। यह यहाँ के मुगल साम्राज्य में अकबर के राज्य में 1571 से 1585 तक, फिर इसे खाली कर दिया गया, शायद पानी की कमी के कारण। फतेहपुर सीकरी हिंदू और मुस्लिम वास्‍तुशिल्‍प के मिश्रण का सबसे अच्‍छा उदाहरण है।

  • फतेहपुर सीकरी मस्जिद के बारे में कहा जाता है कि यह मक्‍का की मस्जिद की नकल है और इसके डिजाइन हिंदू और पारसी वास्‍तुशिल्‍प से लिए गए हैं।
  • मस्जिद का प्रवेश द्वार 54 मीटर ऊँचा बुलंद दरवाजा है जिसका निर्माण 1570 ई० में किया गया था। मस्जिद के उत्तर में शेख सलीम चिश्‍ती की दरगाह है जहाँ नि:संतान महिलाएँ दुआ मांगने आती हैं।
  • आंख मिचौली, दीवान-ए-खास, बुलंद दरवाजा, पांच महल, ख्‍वाबगाह, अनूप तालाब फतेहपुर सीकरी के प्रमुख स्‍मारक हैं।

भारतीय राज्यों के सामान्य ज्ञान यहाँ से पढ़े 

सभी विषय के हिन्दी नोट्स यहाँ से पढ़े ।

इतिहास ( History of Fatehpur Sikri in Hindi Free PDF ) – 

मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने सिकरी नामक स्थान पर राणा सांगा को हराकर इस स्थान पर अपना अधिकार कर लिया था। फतेहपुर सिकरी नगर मुगल काल से ही अपना एक विशिष्ट स्थान रखता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अकबर का कोई उत्तराधिकारी नहीं था इसलिए अकबर अपनी बेग़म जोधा बाई के साथ संतान प्राप्ति की मनोकामना लेकर अजमेर में स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह जा रहे थे।

विजय का शहर” फतेहपुर सीकरी, अकबर के समय में इस स्थल पर पत्थरबाजों के एक छोटे से गांव का कब्जा था और यह एक मुस्लिम ज्योतिषी और सूफी संत शेख सलीम चिश्ती का घर था। 1568 में अकबर एक उत्तराधिकारी के जन्म के लिए शेख से मिलने गया। शेख ने जवाब दिया कि एक उत्तराधिकारी जल्द ही पैदा होगा। निश्चित रूप से, अकबर की पत्नी ने 30 अगस्त, 1569 को एक लड़के को जन्म दिया। आभार में, अकबर ने ज्योतिषी के नाम पर लड़के का नाम सलीम रखा और, दो साल बाद राजधानी को सीकरी ले जाने का फैसला किया।

 मुख्य इमारतें ( History of Fatehpur Sikri in Hindi Free PDF ) –

बुलंद दरवाजा –

 इसका निर्माण बादशाह ने गुजरात विजय के उपलक्ष्य में करवाया था। यह 176 फुट ऊंचा दरवाजा एशिया का सबसे ऊंचा दरवाजा है। दरवाजे पर कुरान की आयतों को बड़े अरबी अक्षरों में उकेरा गया है। 

दीवान-ए-खास –

फतेहपुर सीकरी में ही अकबर ने नवरत्न नियुक्त किए थे। वे अक्सर दीवान—ए—खास में  नवरत्नों से मंत्रणा करते थे। बाहर से एक मंजिला दिखने वाली ये ​इमारत अंदर से दो मंजिला है। 

दीवान-ए-आम –

 यहां अकबर जनता दरबार लगाते थे। उनकी फरियाद और शिकायतों का समाधान यहीं बैठकर करते थे। 

ख्वाब महल –

 यहां वे शयन करते थे। इसी महल में तानसेन और बैजूबावरा का संगीत सुना करते थे। 

पंचमहल –

 पांचमंजिला बनी इस इमारत का लुत्फ वे शाम को उठाते थे।यह इमारत 176 खंभों पर टिकी है। प्रत्येक खंभे पर अलग अलग कलाकृति देखने को मिलती है। साथ ही खम्भों पर बना प्रत्येक मंजिल का कमरा नीचे वाली मंजिल के कमरे से आकार में छोटा है। इसका उपयोग शाही हरम में रहने वाली महिलाओं के विलास और मनोरंजन के लिए किया जाता था।  

हिरन मीनार इमारत –

 यहां हिरन के सींगों की तरह उभरे हुए पत्थर पर्यटकों के आकर्षण का विषय हैं।

शेख सलीम चिश्ती की दरगाह –

 शेख सलीम चिश्ती की दरगाह सफ़ेद संगमरमर से बनी है। इसका निर्माण 1581 में पूरा हुआ था। यहां देश-विदेश से श्रद्धालु आकर मज़ार के दर्शन करते हैं। यहां की नक्काशीदार खिड़कियों में लाल धागा बांधकर वे मन्नत मांगते हैं। खासतौर पर यहां संतान प्राप्ति की कामना की जाती है। 

जोधाबाई का महल –

इस महल में अकबर की हिंदू रानियां रहती थीं। इस में हिंदुओं और मुस्लिमों की शिल्पकला का सुंदर संयोजन देखने को मिलता है। 

सभी Exams के Free PDF यहाँ से Download करें ।

सभी विषय के Free PDF यहाँ से Download करें ।

Download NCERT Books Free PDF for All Subjects in Hindi & English

Lucent – सामान्य ज्ञान सभी विषय के MP3 Audio में यहाँ से Download करें।

दोस्तों , हमारे website- OnlineGkTrick.com पर 200+ Gk Tricks in Hindi उपलब्ध है 200+ Gk Tricks in Hindi पढ़ने के लिए यहाँ Click करें। दोस्तों नीचे दिये गए Comment Box में Comment करके हमे जरूर बताये कि आपको यह ट्रिक कैसी लगी ? और किसी और ट्रिक की जानकारी के लिए भी बताये, हम आपको जरूर उपलब्ध करायेंगे

Gk Tricks in Hindi यहाँ से पढ़े । – 

दोस्तों आप मुझे ( अभिषेक दुबे ) Abhishek Dubey को Facebook पर Follow कर सकते है । दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट पसन्द  हो तो इसे Facebook तथा Whatsapp पर Share अवश्य करें । Please कमेंट के द्वारा हमें जरूर बताऐं कि ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सभी सुझावों का स्वागत करते हैं ।  धन्यवाद !

Tag – History of Fatehpur Sikri in Hindi , History of Fatehpur Sikri in PDF , History of Fatehpur Sikri Download Free Notes in PDF , History of Fatehpur Sikri for SSC BANK RAILWAY , History of Fatehpur Sikri notes for upsc civil services , History of Fatehpur Sikri notes for compatitive exams , free pdf for History of Fatehpur Sikri , hindi notes for History of Fatehpur Sikri , History of Fatehpur Sikri By Abhishek Dubey.

About the author

Abhishek Dubey

नमस्कार दोस्तों , मैं अभिषेक दुबे, Onlinegktrick.com पर आप सभी का स्वागत करता हूँ । मै उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला हूँ ,मैं एक upsc Aspirant हूँ और मै पिछले दो साल से upsc की तैयारी कर रहा हूँ ।

यह website उन सभी students को समर्पित है, जो Students गाव , देहात या पिछड़े क्षेत्र से है या आर्थिक व सामाजिक रूप से फिछड़े है

Thankyou

Leave a Comment