GK Rajasthan Gk Notes

राजस्थान का भौतिक स्वरूप ( Geographical Structure of Rajasthan in hindi )

राजस्थान का भौतिक स्वरूप ( Geographical Structure of Rajasthan in hindi )
Written by Abhishek Dubey

नमस्कार दोस्तो , मैं अभिषेक दुबे ( ABHISHEK DUBEY ) एक बार फिर से OnlineGkTrick.com  पर आपका स्वागत करता हूँ , दोस्तों इस पोस्ट मे  हम आपको राजस्थान का भौतिक स्वरूप ( Geographical Structure of Rajasthan in hindi ) की जानकारी उपलब्ध करा रहे है ! जो आपके आगामी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए बहुत Important है , तो दोस्तों उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी !

राजस्थान राज्य के सभी नोट्स पढ़ने के लिए यहाँ Click करे !

All Gk Tricks यहाँ से पढ़े ।

सभी विषय के हिन्दी नोट्स यहाँ से पढ़े ।

भारतीय राज्यों के सामान्य ज्ञान यहाँ से पढ़े 

राजस्थान का भौतिक स्वरूप ( Geographical Structure of Rajasthan in hindi )

राजस्थान के भौतिक स्वरूप को चार भागों में बांटा गया हैं।

अ. उत्तरी-पश्चिमी मरूस्थलीय प्रदेश
ब. पूर्वी मैदानी भाग
स. दक्षिण-पूर्वी पठार/हाड़ौती का पठार
द.  अरावली पर्वतीय प्रदेश

अ. उत्तरी-पश्चिमी मरूस्थलीय प्रदेशः-

यह थार के मरूस्थल का भाग हैं। जो टेथिस सागर का अवशेष हैं। थार मरूस्थल का विस्तार राजस्थान,पंजाब, गुजरात एवं हरियाणा तक हैं।  राजस्थान में 12 जिले मरूस्थलीय माने जाते हैं। इस प्रदेश को मुख्यताः दो भागों में बांटा गया हैं।

1. शुष्क मरूस्थल प्रदेश
2. अद्र्वशुष्क मरूस्थल प्रदेश यह प्रदेश राजस्थान का सबसे बड़ा भौतिक प्रदेश हैं। जिसमें राजस्थान दो-तीहाई क्षैत्रफल आता हैं। यह प्रदेश के राज्य का लगभग 61 प्रतिशत  हैं। जिसमें राज्य कि 40 प्रतिशत जनसंख्या रहती हैं। यहाँ प्रदेश के विशाल लहरदार टीले हैं। जिनकों धोरे कहते हैं।  इस प्रदेश में 20 से 50 सेमी. वर्षा होती हैं। इस प्रदेश में शुष्क व विषम जलवायु व रेतीली बलुई मिट्टी पाई जाती हैं। यह विश्व का सर्वाधिक आबादी व जन घनत्व वाला मरूस्थल हैं। यहाँ सर्वाधिक जैव विविधता पाई जाती हैं। अतः इस क्षैत्र को रूक्ष क्षैत्र कहते हैं। अद्र्वचन्द्राकर विशेष आकृति के बालू के टीले को ‘बरखान’ कहते हैं।

अद्र्वशुष्क मरूस्थल प्रदेश को पुनः चार भागों में बांटा गया हैं।
1. शेखावाटी प्रदेश/बांगर प्रदेश
2. घग्घर का मैदान
3. उच्च नागौर प्रदेश
4. गौड़वाड प्रदेश/ लूनी प्रदेश

ब. पूर्वी मैदानी भागः-

यह प्रदेश राज्य के कुल क्षैत्रफल का 23 प्रतिशत हैं। यहाँ पर राज्य की 39 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती हैं। इस प्रदेश में आर्द जलवायु पाई जाती हैं। तथा यहाँ पर सर्वाधिक उपजाऊ जलोढ़ दोमट मिट्टी पाई जाती हैं।  इस प्रदेश में सर्वाधिक जनसंख्या पाई जाती हैं। इसको मुख्यतः चार भागों में बांटा गया हैं।
1. चम्बल बेसीन
2. माही बेसिन
3. बनास बेसिन
4. बाण गंगा का मैदान

स. दक्षिण-पूर्वी पठार/हाड़ौती का पठारः-

यह मालवा के पठार का हिस्सा हैं। जो विध्यांचल पर्वतमाला एवं अरावली पर्वतमाला के मध्य मालवा का पठार स्थित हैं। जिसकी मिट्टी का रंग काला हैं। यह प्रदेश राज्य के कुल क्षैत्रफल का 6.89 प्रतिशत हैं। तथा इस प्रदेश में राज्य की 11 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती हैं। इस प्रदेश में अति आर्द जलवायु पाई जाती हैं। इस क्षैत्र में सर्वाधिक खनिज पाये जाते हैं। इस प्रदेश कि मुकुदंरा की पहाड़िया कोटा व झालावाड़ जिले में फैली हुई हैं।

द. अरावली पर्वतीय प्रदेशः-

अरावली पर्वतमाला गोड़वाना लैण्ड का अवशेष हैं। अरावली पर्वतमाला सबसे प्राचीन वलीत पर्वतमाला हैं। अरावली पर्वतमाला श्रृंख्ला का शाब्दिक अर्थ ‘चोटियों कि पंक्ति’ से हैं। इसका उद्भव केम्ब्रियन युग के पुर्व हुआ। लेकिन सरंचनात्मक दृष्टि से अरावली पर्वत श्रृंख्ला देहली क्रम में हैं। अरावली पर्वतमाला की शुरूआत पालनपुर (गुजरात) से होती हैं। जबकि इसका अन्त दिल्ली की रायसिना कि पहाड़ी पर होता हैं। राजस्थान में अरावली पर्वतमाला खेड़ब्रह्ना (सिरोही) से खेतड़ी (झुंझुनू) तक फैली हुई हैं। इसकी कुल लम्बाई 662 किमी. हैं। और राजस्थान में इसकी लम्बाई 550 किमी. हैं। यह प्रदेश राज्य के कुल क्षैत्रफल का 9 प्रतिशत हैं। तथा जिसमें राजस्थान की 10 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती हैं। इस प्रदेश में उपआर्द जलवायु पाई जाती हैं। जिसमें 50 से 90 सेमी. वर्षा होती हैं।  अरावली पर्वतमाला भारत में महान विभाजक रेखा का कार्य करती हैं। अरावली पर्वतमाला का राज्य में सर्वाधिक विस्तार उदयपुर में तथा सबसे कम अजमेर में हैं। इसकी सबसे ऊंची चोटी गुरूशिखर (1727 मी.) हैं। इसे कर्नल जेम्स टाॅड ने सन्तों का शिखर कहा हैं। अरावली पर्वतमाला की औसत ऊँचाई 930 मीटर हैं।

सभी Exams के Free PDF यहाँ से Download करें ।

सभी विषय के Free PDF यहाँ से Download करें ।

Lucent – सामान्य ज्ञान सभी विषय के MP3 Audio में यहाँ से Download करें।

Download NCERT Books Free PDF for All Subjects in Hindi & English

दोस्तों , हमारे website- OnlineGkTrick.com पर 200+ Gk Tricks in Hindi उपलब्ध है 200+ Gk Tricks in Hindi पढ़ने के लिए यहाँ Click करें। दोस्तों नीचे दिये गए Comment Box में Comment करके हमे जरूर बताये कि आपको यह ट्रिक कैसी लगी ? और किसी और ट्रिक की जानकारी के लिए भी बताये, हम आपको जरूर उपलब्ध करायेंगे

सभी महान व्यक्तियों की जीवनी या जीवन परिचय (Biography) यहाँ से पढ़े !

Gk Tricks in Hindi यहाँ से पढ़े । – 

दोस्तों आप मुझे ( अभिषेक दुबे ) Abhishek Dubey को Facebook पर Follow कर सकते है । दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट पसन्द  हो तो इसे Facebook तथा Whatsapp पर Share अवश्य करें । Please कमेंट के द्वारा हमें जरूर बताऐं कि ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सभी सुझावों का स्वागत करते हैं ।  धन्यवाद !

Download Free More Exams & Subjects PDF 

अब घर बैठे करे Online तैयारी और करें Competition Crack with OnlineGkTrick.com । जी हाँ दोस्तों हम आपको Provide कराते है। Free Study Materials For Upsc , Ssc , Bank Railway & Many More Competitive Examinations .

Tag – Geographical Structure of Rajasthan in hindi , Geographical Structure of Rajasthan in hindi in pdf , Geographical Structure of Rajasthan in hindi download free pdf , Geographical Structure of Rajasthan in hindi download now, Geographical Structure of Rajasthan in hindi free gk notes, Geographical Structure of Rajasthan in hindi for ssc bank railway, Geographical Structure of Rajasthan in hindi by abhi , Geographical Structure of Rajasthan in hindi by onlinegktrick.com.

About the author

Abhishek Dubey

नमस्कार दोस्तों , मैं अभिषेक दुबे, Onlinegktrick.com पर आप सभी का स्वागत करता हूँ । मै उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला हूँ ,मैं एक upsc Aspirant हूँ और मै पिछले दो साल से upsc की तैयारी कर रहा हूँ ।

यह website उन सभी students को समर्पित है, जो Students गाव , देहात या पिछड़े क्षेत्र से है या आर्थिक व सामाजिक रूप से फिछड़े है

Thankyou

Leave a Comment