English Grammer

Noun: Case and Gender

There are four kinds of Gender in English.
अंग्रेज़ी में जेंडर चार प्रकार के होते हैं।
1. Masculine Gender (मैस्कुलिन जेंडर) (पुलिंग)
2. Feminine Gender (फेमिनिन जेंडर) (स्त्रीलिंग)
3. Common Gender (कॉमन जेंडर) (उभय लिंग)
4. Neuter Gender (न्युटर जेंडर) ( नपुंसक लिंग)

मैस्कुलिन (Masculine) से फेमिनिन (Feminine) बनाने के नियम
1. शब्द परिवर्तन द्वारा (By using different words)
अंग्रेज़ी भाषा में बहुत सारे ऐसे शब्द हैं जिनके फेमनिन रूप में पूर्णतः नए शब्दों का प्रयोग होता है। जैसे:-
==Masculine——————Feminine
boy = लड़का——————-girl = लड़की
brother = भाई—————–sister = बहन
father = पिता——————mother = माता
nephew = भतीजा————-niece = भतीजी
dog = कुत्ता———————bitch = कुत्ती
king = राजा——————–queen = रानी
husband = पति——————wife = पत्नी
son = बेटा——————–daughter = बेटी
uncle = चाचा——————–aunt = चाची
bull = सांढ़———————-cow = गाय
horse = घोड़ा——————mare = घोड़ी
bridegroom = दूल्हा———–bride = दुल्हन
widower = विधुर————–widow = विधवा
monk = मठवासी————-nun = मठवासिनी
ram = भेड़ा———————–ewe = भेड़ी
fox = लोमड़ी————–vixen = मादा लोमड़ी
sir = महाशय—————madam = महाशया
man = आदमी—————woman = औरत
lover = प्रेमी—————–beloved = प्रेमिका
lad = लड़का———————lass = लड़की

2. शब्दों के अंत में शब्दांश जोड़ कर (By suffixing the words)
कुछ शब्दों के अंत में ‘ess’ जोड़ कर मैस्कुलिन से फेमिनिन बनाया
जाता है। जैसे:-
==Masculine——————Feminine
god = देवता——————-goddess = देवी
lion = शेर———————lioness = शेरनी
poet = कवि—————–poetess = कवयित्री
priest = पुजारी————–priestess = पुजारिन
author = लेखक————authoress = लेखिका
shepherd = गड़ेरिया——shepherdess = गड़ेरिन
heir = वारिस——————heiress = वरिसिन
host = मेज़बान————hostess= मादा मेज़बान
mayor = महापौर—–mayoress = महिला महापौर
patron = संरक्षक———–patroness = संरक्षिका

(ii) कुछ शब्दों के आंतरिक वावेल को निकाल कर अंत में ‘ess’
जोड़ कर मैस्कुलिन से फेमिनिन बनाया जाता है। जैसे:-
==Masculine——————Feminine
actor = अभिनेता————-actress = अभिनेत्री
tiger = बाघ——————–tigress = बाघिन
Negro = हब्शी—————Negress = हब्शिन
traitor = विश्वासघाती—–traitress= विश्वासघातिनि
waiter = परिवेषक———waitress = परिवेषिका
conductor=कंडक्टर-conductress=महिला कंडक्टर
enchanter = जादूगर—enchantress = जादूगरनी
founder = संस्थापक—–foundress = संस्थापिका

(iii) कुछ शब्दों के आंतरिक बदलाव कर, अंत में ‘ess’ जोड़ कर मैस्कुलिन से फेमिनिन बनाया जाता है। जैसे:-

==Masculine——————Feminine
master = मालिक————-mistress = मालकिन
abbot = मठाध्यक्ष————–abbess = मठाध्यक्षा
emperor = सम्राट—————empress = सम्राज्ञी
murderer = हत्यारा———-murderess = हत्यारिन
3. शब्दों के पहले शब्दांश या दूसरा शब्द जोड़ कर (By Prefixing Or Compounding The Words)
कुछ शब्दों के पहले शब्दांश या दूसरा शब्द जोड़ कर मैस्कुलिन
से फेमिनिन बनाया जाता है। जैसे:-
==Masculine——————Feminine
father-in-law = ससुर——-mother-in-law = सास
son-in-law = दामाद——–daughter-in-law = बहु
brother-in-law = साला——–sister-in-law = साली
bull-calf = बछड़ा—————-cow-calf = बछिया

Gender Of The Pronoun
(i) Pronouns of Masculine Gender
he, him, his, himself
(ii) Pronouns of Feminine Gender
she, her, hers, herself
(iii) Pronouns of Common Gender
me, mine, myself, we, us, ours, ourselves, you, yours,
yourself, yourselves, everybody, someone, no one, anyone, everyone, who, whom, etc.
(iv) Pronouns of Neuter Gender
it, itself, nothing, anything, everything, something, which, etc.
(v) Pronouns used for all gender
they, them, theirs, themselves, this, that, each, either, neither, many, both, whose, what, all, some, none, etc.

Noun: The Case
(कारक) की परिभाषा और उसके भेद Case In Grammar
:==> Case (कारक) — Case is the relation in which the noun or a pronoun stands to some other words in a sentence.

To know more about education click on http://edurings.com

:==> Case (कारक) — कारक का अर्थ, Noun या Pronoun से है, जो दूसरे शब्दों से उस वाक्य में रहता है।

Case In Grammar अंग्रेजी ग्रामर के अनुसार case (कारक) के तीन भेद होते हैं।
(i) Nominative Case (कर्त्ता कारक)
(ii) Objective or Accusative Case (कर्म कारक)
(iii) Possessive or Genitive Case (सम्बन्ध कारक)

Nominative and Objective or Accusative Case
Nominative Case (कर्त्ता कारक):==>. जब कोई Noun या Pronoun किसी क्रिया के कर्त्ता के रूप में प्रयुक्त रहता है, तब वह Noun. या Pronoun Nominative case में होना समझा जाता है। जैसे:-

Ram is eating.
Cows eat grass.
He reads in Murad Memorial Public School.
यहाँ Ram, Cows और He क्रमशः is eating, eat और reads verbs के subject हैं। इसलिए Ram, Cows और He nominative case में है।

Note:- Verb के पहले Who या What लगा कर प्रश्न करने पर जो उत्तर मिले उसे Nominative Case में समझा जाता है। जैसे:-
Ram goes. (Who goes?—- Ram; अतः Ram Nominative case में है। )

Objective Case or Accusative Case (कर्म कारक):==>. जब कोई Noun या Pronoun किसी Verb Preposition के Object के रूप में प्रयुक्त होता है, तब वह Noun. या Pronoun Objective Case में होना समझा जाता है। जैसे:-

He eats rice.
She loves me.
I am going to him.
यहाँ rice, me, him क्रमशः verbs ‘eats’, ‘loves’, और Preposition ‘to’ के objects के रूप में हैं। इसलिए rice, me, him Objective Case में हैं।

Note:- Verb के पहले Whom या What द्वारा प्रश्न बना कर Objective Case का पता लगाया जा सकता है। जैसे:-

Hari loves Mohan. (Whom does Hari love?—Mohan; अतः Mohan Objective Case में है।)

Possessive Or Genitive Case (सम्बन्ध कारक)
Possessive or Genitive Case (सम्बन्ध कारक):==> जब किसी Noun या Pronoun के रूप से अधिकार या सम्बन्ध का भाव प्रकट होता है, तब वह Noun या Pronoun को Possessive Case में होना समझा जाता है। जैसे:-

This is Ram’s cow. ————————(Ram’s—–Possessive Case में)
He is Shohan’s brother. ——————(Sohan’s—-Possessive Case में)
She is my sister. ————————–(my———Possessive Case में)
This is his cat. —————————–(his———Possessive Case में)

यहाँ Ram’s, Sohan’s, my और His से सम्बन्ध या अधिकार का भाव प्रकट होता है। अतः इन्हें Possessive Case में होना समझा जायेगा।

Note 1:- Noun चाहे Nominative Case में रहे या Objective Case में उसका रूप बिलकुल नहीं बदलता, लेकिन Possessive Case में इसके रूप में परिवर्तन होता है।
Possessive Case के नियम (Case In Grammar)
1:- प्राणीवाचक (सजीव) यदि Singular Number में हो, तो उसके अंत में ‘S लगते हैं। जैसे:–
Hari’s house. cow’s milk. Reena’s sister. Ramu’s friend. Man’s dress. King’s son. etc.

2:- प्राणीवाचक (सजीव) यदि Plural Number में हो, और उसके अंत में s या es लगा हो, तो उनके अंत में केवल (‘) लगाया जाता है। जैसे:–
The boys’ school. The girls’ hostel.

3:- Plural Number में होते हुए भी जिस Noun के अंत में s या es नहीं होता है उसमें ‘s लगते हैं। जैसे:-
People’s place. Men’s club. Children’s book. Women’s hostel.

4:- बेजान वस्तुओं का Possessive Case बनाने के लिए ‘s न लगाकर उस से पहले of लगा कर बनाते हैं। जैसे:-
The name of the school. The door of the house. The leg of the chair.

5:- प्रानिबोधक Nouns के साथ दोनों ही construction सही होते हैं। जैसे:-
The cow’s milk. या The milk of the cow.
Ram’s friend. या The friend of Ram.

6:- समय, स्थान, या भार बताने वाले Nouns का Possessive Case या तो ‘s या (‘) लगा कर बनाया जाता है। जैसे:-
A week’s holiday. In a year’s time.

7:- Personified object के साथ ‘s या (‘) लगता है। जैसे:-
Nature’s law. The sun’s rays. India’s heroes. At death’s door.
8:- Double apostrophe एक साथ नहि आयेंगे
Ram’s brothrs’s career ऐसा लिखना गलत होगा बल्कि इसे ऐसे लिखा जायेगा
The career of Ram’s brother.

About the author

Abhishek Dubey

नमस्कार दोस्तों , मैं अभिषेक दुबे, Onlinegktrick.com पर आप सभी का स्वागत करता हूँ । मै उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला हूँ ,मैं एक upsc Aspirant हूँ और मै पिछले दो साल से upsc की तैयारी कर रहा हूँ ।

यह website उन सभी students को समर्पित है, जो Students गाव , देहात या पिछड़े क्षेत्र से है या आर्थिक व सामाजिक रूप से फिछड़े है

Thankyou

Leave a Comment