History Notes History PDF

पत्रिकाएं, पुस्तकें और उनके लेखक | नोट्स (Magazines, Books and their Authors Notes)

पत्रिकाएं, पुस्तकें और उनके लेखक | नोट्स

*एनी बेसेंट ने 1898 ई. में सेंट्रल हिंदू कॉलेज की स्थापना की तथा वर्ष 1907 में इन्हें थियोसॉफिकल सोसायटी का अध्यक्ष चुना गया। * वर्ष 1914 में इन्होंने ‘कॉमनवील’ तथा ‘न्यू इंडिया’ पत्रों का प्रकाशन शुरू किया। *अपनी पुस्तक ‘एनल्स एंड एंटिक्विटीज ऑफ राजस्थान‘ में कर्नल जेम्स टॉड ने राजस्थान की सामंतवादी व्यवस्था के बारे में विस्तार से लिखा है। *श्यामजी कृष्ण वर्मा भारतीय क्रांतिकारी अधिवक्ता एवं पत्रकार थे, जिन्होंने लंदन में ‘दी इंडियन सोशियोलॉजिस्ट’ नामक प्रकाशन की स्थापना की थी। * आमार सोनार बांगला’ गीत की रचना वर्ष 1905 में बंग-भंग आंदोलन के दौरान रवींद्रनाथ टैगोर ने की थी। * इस गीत का संगीत गगन हरकारा के गीत ‘अमी कोढे पायो तारे’ से प्रेरित है। * इस गीत की प्रथम 10 पंक्तियों को वर्ष 1972 में बांग्लादेश ने राष्ट्रगान (National Anthem) के रूप में अपना लिया है। * इस गीत का अंग्रेजी अनुवाद सईद अली अहसान ने किया है। उल्लेखनीय है कि रबींद्रनाथ टैगोर ने भारत के राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ की भी रचना की है। * ये विश्व के एकमात्र ऐसे कवि हैं, जिनकी रचनाएं दो देशों ने राष्टगान के रूप में अपनाए हैं। *गीतांजलि का मल बांग्ला संस्करण 14 अगस्त, 1910 को प्रकाशित हुआ| * गीतांजलि का अंग्रेजी संस्करण नवंबर, 1912 में पहली बार प्रकाशित हुआ। *गीतांजलि के लिए ही वर्ष 1913 में इन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला था। *विचारात्मक पुस्तक ‘हिंद स्वराज’ महात्मा गांधी ने मूल रूप से गुजराती भाषा में वर्ष 1909 में एक समुद्री जहाज के डेक पर उस समय लिखी जब वे लंदन से दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन के लिए वापसी यात्रा पर थे। *जिस पर ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया था। * इसके बाद प्रतिबंध

से बचने के लिए इसे अंग्रेजी में अनुवादित किया गया था। *महात्मा गांधी ने अपनी पुस्तक ‘हिंद स्वराज’ में ब्रिटिश पार्लियामेंट को ‘यांझ और वेश्या’ कहा है। * महात्मा गांधी द्वारा यह टिप्पणी ब्रिटिश पार्लियामेंट की कार्यप्रणाली पर की गई थी। * ‘गोखले माई पॉलिटिकल गुरु’ पुस्तक के लेखक एम.के. गांधी हैं। * इसका प्रथम प्रकाशन फरवरी, 1955 में अहमदाबाद से किया गया। *ईश्वरचंद्र विद्यासागर (1820-1891) उन्नीसवीं शताब्दी के एक महान शिक्षाशास्त्री एवं समाज सुधारक थे। * उन्हीं के प्रयासों से विधवा पुनर्विवाह अधिनियम, 1856 पारित किया गया। * इन्होंने ‘बहुविवाह’ तथा ‘वाल्य विवाहेर दोस’ नामक पुस्तकें भी लिखीं। * डी.के. कर्वे ने पूना में ‘विधवा आश्रम’ की स्थापना की। *”दास कैपिटल’ (Das Kapital) जर्मन भाषा में प्रख्यात समाजवादी कार्ल मार्क्स द्वारा लिखित (1867 में प्रकाशित) पुस्तक है, जिसके कुछ भाग का संपादन फ्रेडरिक एंजेल्स ने किया था। * पुस्तक में मार्क्स ने पूंजीवाद के सिद्धांत की तीखी आलोचना करते हुए अपना विशिष्ट समाजवादी सिद्धांत प्रस्तुत किया है, जिसे ‘मार्क्सवाद’ के नाम से जाना जाता है। * इस पुस्तक के प्रथम खंड का प्रकाशन मार्क्स के जीवनकाल में हुआ तथा द्वितीय एवं तृतीय खंड का संपादन तथा प्रकाशन उनके मित्र एवं सहयोगी फ्रेडरिक एंजेल्स द्वारा किया गया। *बंकिमचंद्र चटर्जी का उपन्यास ‘आनंदमठ’ बंगाली देशभक्ति की बाइबिल माना जाता है। * इस पुस्तक का कथानक संन्यासी चिद्रोह (1763-1800) पर आधृत है। *केसरी सिंह बारहठ राजस्थान के कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी थे। *इन्होंने वर्ष 1903 में 13 कविताओं की चेतावनी-रा-चुंगढ्या लिखी थी। * भारत भारती’ के लेखक हिंदी के प्रसिद्ध कवि तथा राष्ट्रकवि की उपाधि से विभूषित मैथिलीशरण गुप्त हैं। * इनकी अन्य प्रमुख रचनाएं हैं-पंचवटी, साकेत, यशोधरा, जयद्रथ वध आदि। *’ऐ मेरे वतन के लोगों एक हिंदी देशभक्ति गीत है, जिसके रचयिता कवि प्रदीप हैं। *उज्जैन में जन्में कवि प्रदीप का मूल नाम रामचंद्र नारायणजी द्विवेदी था। * इन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों की श्रद्धांजलि में ये गीत लिखा था। * मोहम्मद इकबाल का जन्म 9 नवंबर, 1877 को ब्रिटिश भारत के पंजाब के सियालकोट (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। * उर्दू के प्रख्यात शायर तथा पेशे से वकील इकबाल प्रारंभ में महान राष्ट्रवादी थे। * “सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा’ गीत इन्होंने ही लिखा था, किंतु बाद में ये मुस्लिम लीग से संबद्ध हो गए। *”मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना” मुहम्मद इकबाल द्वारा रचित प्रसिद्ध गीत ‘सारे जहां से अच्छा’ का भाग है। *लैंडमार्क्स इन इंडियन कॉन्स्टीट्यूशनल एंड नेशनल डेवलपमेंट’ नामक पुस्तक के लेखक गुरुमुख निहाल सिंह है। * यह वर्ष 1956 से 1962 तक राजस्थान राज्य के प्रथम राज्यपाल रहे थे। *’कांग्रेस प्रेजिडेंशियल ऐड्रेसेज’ (1935) के संपादक जी.ए. नटेशन (G.A. Natesan) थे। * यह पुस्तक दो भागों (Volumes) में प्रकाशित हुई थी, जिसके पहले भाग में 1885 से 1910 तक तथा दूसरे भाग में वर्ष 1911 से 1934 तक के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्षीय भाषण संकलित थे।

___ *पं. जवाहरलाल नेहरू ने वर्ष 1942-1945 में अपने कारावास के दौरान अहमदनगर फोर्ट जेल में ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ नामक पुस्तक

लिखी थी। * कैदी जीवन के दौरान ही पं. नेहरू ने ‘मेरी कहानी’ एवं ‘ग्लिम्पसेज ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री’ नामक पुस्तकें भी लिखी थीं। *’बंदी जीवन’ पुस्तक के लेखक शचींद्रनाथ सान्याल थे। * इनकी पुस्तक ‘बंदी जीवन’ क्रांतिकारी आंदोलन के लिए पाठ्य-पुस्तक के समान थी। *’जर्नी श्रू दी किंगडम ऑफ अवध इन दी ईयर 1849-50′ रिपोर्ट स्लीमैन द्वारा ही लिखी गई थी जिसका दो भागों में लंदन से प्रकाशन हुआ था। *’भारत की दूसरी स्वतंत्रता’ (India’s Second Freedom) नामक पुस्तक जयप्रकाश नारायण पर लिखी गई है, जिसके लेखक एम.जी. देवासहायाम (M.G. Devasahayam) हैं। *जनरल ब्रजमोहन कौल द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘दि अनटोल्ड स्टोरी’ (The Untold Story) है। * यह पुस्तक वर्ष 1967 में प्रकाशित हुई थी, जो भारतीय सेना के इतिहास पर प्रकाश डालती है *हेस क्रिश्चियन एंडरसन ने अपनी रचना में परियों की कहानियों का वर्णन किया है। * इनकी प्रमुख रचनाएं The Steadfast Tin Soldier, The Snow Queen, The Little Mermaid, Thumbelina Frue हैं। *’दि गोल्डन गेट’ के रचयिता विक्रम सेठ हैं।*वर्ष 1986 में रचित यह इनका प्रथम उपन्यास है। *’साइलेंट स्प्रिंग’ पुस्तक के लेखक प्रसिद्ध अमेरिकी जैव वैज्ञानिक रशेल कार्सन हैं। * इस पुस्तक में कीटनाशकों के प्रयोग पर प्रश्न उठाया गया है। *”दि सैटेनिक वर्सेज’ सलमान रुश्दी का चौथा उपन्यास है। इसका प्रथम प्रकाशन वर्ष 1988 में हआ था। *यह पुस्तक विवादित होने के कारण चर्चा में रही थी। *द नेमसेक’ झुम्पा लाहिड़ी द्वारा लिखा गया पहला उपन्यास है। * नेमसेक को झुम्पा ने वर्ष 2003 में लिखा। * झुम्पा लाहिड़ी पुलित्जर पुरस्कार विजेता है। * यह पुरस्कार उन्हें उनके कहानी संग्रह ‘इंटरप्रेटर ऑफ मालडीज’ के लिए वर्ष 2000 में दिया गया। *’मानस का हंस’ प्रख्यात लेखक अमृतलाल नागर का प्रतिष्ठित उपन्यास है। * इसमें पहली बार व्यापक कैनवास पर ‘रामचरित मानस के लोकप्रिय लेखक गोस्वामी तुलसीदास के जीवन को आधार बनाकर कथा रची गई है। *सुमित्रानंदन पंत आधुनिक काल के हिंदी भाषा के प्रमुख कवियों में से एक हैं। * वे छायावाद के कवि के रूप में विख्यात है। * उनकी प्रमुख रचनाएं चिदंबरा, लोकायतन, वीणा, युगवाणी, पल्लव, भारतमाता ग्रामवासिनी तथा कला और बूढ़ा चांद हैं। *प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखिका जे.के. रोलिंग के ‘हैरी पॉटर’ उपन्यास में कार्नेलियस फज एक जादू का मंत्री है। * मृगनयनी’ वृंदावन लाल वर्मा द्वारा लिखित उपन्यास है। * इनके अन्य प्रमुख उपन्यास हैं-झांसी की रानी, भुवन विक्रम, संगम, लगन, अहिल्याबाई आदि। *”बिखरे मोती सुभद्रा कुमारी चौहान द्वारा वर्ष 1932 में प्रकाशित लघु कथा है। * इसके अतिरिक्त उन्होंने ‘उन्मादिनी’ और ‘सीधे-साधे चित्र’ की भी रचना की थी। *उपन्यास ‘डेविड कॉपरफील्ड’ के रचयिता अंग्रेजी भाषा के प्रख्यात उपन्यासकार चार्ल्स डिकिंस हैं। * 1849-50 ई. में प्रकाशित यह उपन्यास चार्ल्स डिकिंस के जीवन पर आधारित है। *’दि प्राउडेस्ट डे’ एंथनी रीड एवं डेविड फिशर द्वारा लिखित पुस्तक है, जिसकी कहानी भारत की स्वतंत्रता से संबंधित है। *कामायनी, प्रसिद्ध हिंदी कवि जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित महाकाव्य है। *इसी महाकाव्य में प्रसिद्ध मनु एवं श्रद्धा प्रसंग है। इनकी प्रमुख रचनाएंआंसू, लहर, अजातशत्रु, तितली और कंकाल हैं। *वेरियर एल्विन ने बैगा जनजाति का अध्ययन किया तथा ‘बैगा’ नामक पुस्तक लिखी। *जनजातियों के लिए इन्होंने ‘राष्ट्रीय उपवन’ बनाने का सुझाव दिया था। *’इग्नाइटेड माइंड्स’ के लेखक भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति एवं प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम हैं, ये ‘मिसाइल मैन’ के नाम से

भी जाने जाते थे। * इनकी एक अन्य चर्चित पुस्तक ‘अग्नि की उड़ान’ (Wings of Fire) है। *दि स्टोरी ऑफ दि इंटीग्रेशन ऑफ दि इंडियन स्टेट्स’ (The Story of the Integration of the Indian States) पुस्तक वी.पी. मेनन द्वारा लिखी गई थी। * इसका प्रकाशन लंदन स्थित लांगमैन प्रकाशन द्वारा किया गया था।

About the author

Abhishek Dubey

नमस्कार दोस्तों , मैं अभिषेक दुबे, Onlinegktrick.com पर आप सभी का स्वागत करता हूँ । मै उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला हूँ ,मैं एक upsc Aspirant हूँ और मै पिछले दो साल से upsc की तैयारी कर रहा हूँ ।

यह website उन सभी students को समर्पित है, जो Students गाव , देहात या पिछड़े क्षेत्र से है या आर्थिक व सामाजिक रूप से फिछड़े है

Thankyou

Leave a Comment