History Notes History PDF

आधुनिक इतिहास : विविध | नोट्स (Modern History : Miscellaneous Notes)

आधुनिक इतिहास : विविध | नोट्स

*19वीं शताब्दी में रूस देश का भारत की ओर विस्तार का डर एंग्लो-अफगान संबंधों का आधार था। * रूस एवं ईरान (तत्कालीन फारस) के मध्य हुई तुरकोमनचाई की संधि (1828 ई.) के पश्चात रूस के बढ़ते प्रभाव से अंग्रेज घबरा गए। * इंग्लैंड में विशेषज्ञों ने ‘भारत संकट में है’ का नारा लगाया। अब एक वैज्ञानिक सीमा की खोज आरंभ हुई। *उत्तर-पश्चिमी दरें भारत के प्रवेश द्वार की चाबी थे। * यह सोचा गया कि अफगानिस्तान को एक मित्र या समर्थक शासक के अधीन होना चाहिए।*यही एंग्लो-अफगान संबंधों का आधार बना। *उन्नीसवीं शताब्दी में उड़ीसा अकाल, 1866-67 ने भीषण रूप धारण किया। * 1865 ई. में सुखा पड़ा और 1866 ई. में उड़ीसा, मद्रास, उत्तरी बंगाल और बिहार में अकाल पड़ा। *अकाल की भीषणता उड़ीसा में अधिक थी, पहली बार इतने व्यापक स्तर पर जन क्षति हुई।*अनुमान है कि लगभग 13 लाख लोग तो उड़ीसा में ही मृत्युग्रस्त हो गए। * इस अकाल को ‘प्रकोप का समुद्र’ (सी ऑफ कैलेमिटी) कहा गया। * उड़ीसा अकाल भारतीय अकालों के इतिहास में निर्णायक सिद्ध हुआ, क्योंकि इसके पश्चात सर जॉर्ज कैम्बेल की अध्यक्षता में एक समिति नियक्त की गई। *पिंडारियों का दमन लॉर्ड हेस्टिंग्स ने किया। * वस्तुतः पिंडारियों का पहला उल्लेख मुगलों के महाराष्ट्र पर 1689 ई. के आक्रमण के समय आता है। * बाजीराव प्रथम के काल में ये अवैतनिक रूप में मराठों की ओर से लड़ते थे और केवल लूट में भाग लेते थे। *19वीं शताब्दी के आरंभिक वर्षों में पिंडारियों के तीन प्रमुख नेता थे-चीतू, वासिल मुहम्मद तथा करीम खां। *7 जुलाई, 1896 को बंबई के वाटसन होटल में ‘मार्वल ऑफ दि सेंचुरी’ के नाम से ल्युमिएरे बंधुओं (फ्रांस) द्वारा भारत में पहला सिनेमा शो आयोजित हुआ था। *गांधी एवं तिलक दोनों ने ही भारत का व्यापक दौरा कर सामाजिक उत्थान का कार्य किया। * तिलक प्रथम राष्ट्रवादी नेता थे, जिन्होंने जनता से निकट संबंध स्थापित करने का प्रयत्न किया और इस दृष्टि से वह महात्मा गांधी के अग्रगामी थे। *जी.वी. मावलंकर, जो वर्ष 1946 में सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेम्बली के अध्यक्ष बने थे, ऐसे प्रथम अध्यक्ष थे जिन्होंने औपचारिक ‘विग’ त्याग कर गांधी टोपी पहनकर सदन की अध्यक्षता की थी। * इस संदर्भ में अंग्रेजों द्वारा प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा था “आपकी विग इस गर्म जलवायु के अनुकूल नहीं है।” * वे लोक सभा के प्रथम अध्यक्ष भी बने। *प्रख्यात संविधानविद् डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 1891 ई. में मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। * उनकी मृत्यु 6 दिसंबर, 1956 को हुई। * मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। *’गुरुदेव’ की संज्ञा प्रसिद्ध साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर को प्रदान की गई है। *रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म कलकत्ता नगर में 7 मई, 1861 को श्री देवेंद्रनाथ टैगोर और शारदा देवी के 14वें बालक के रूप में हआ था। * वर्ष 1901 में उन्होंने

शांतिनिकेतन में एक विद्यालय प्रारंभ किया, जो 1921 में विश्व भारती नाम से विश्वविख्यात विश्वविद्यालय में परिवर्तित हो गया। * वर्ष 1913 में उनके गीतों की पुस्तिका ‘गीतांजलि’ को साहित्य के नोवेल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। *गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को ‘महान प्रहरी’ (The Great Sentinel) महात्मा गांधी ने कहा था। * गांधीजी का मानना था कि वे भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के पीछे नैतिक बल प्रदान करते थे।

*’जय जवान, जय किसान’ का प्रसिद्ध नारा भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने दिया था। * भारत छोड़ो आंदोलन जो कि 9 अगस्त, 1942 को प्रारंभ हुआ था, के समय महात्मा गांधी ने कहा था “आजादी हमारी पहुंच के अंतर्गत है, हमें इसे कस कर पकड़ना चाहिए।” *पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्रता के पश्चात यह कहा था कि “प्रत्येक वस्तु प्रतीक्षा कर सकती है, परंतु कृषि नहीं।” *जवाहरलाल नेहरू के जीवनीकार फ्रैंक मोरेस हैं। *लॉर्ड माउंटबेटन (1947-48) ने भारत विभाजन के लिए मुहम्मद अली जिन्ना को उत्तरदायी ठहराया था। *अगस्त, 1923 में संपन्न बनारस हिंद महासभा के अधिवेशन की अध्यक्षता पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा की गई थी। इसमें लगभग 1500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें सनातनी, हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख एवं पारसी भी सम्मिलित थे। *ब्रिटिश भारत के भूतपूर्व उत्तर-पश्चिमी सीमा प्रांत के पेशावर जिले (अब पाकिस्तान में) के एक गांव में जन्में अब्दुल गफ्फार खां सामान्यतया सीमांत गांधी (फ्रंटियर गांधी), बादशाह खां, फख-ए-अफगान आदि नामों से जाने जाते हैं। *इन्हें वर्ष 1987 में भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया था। *डॉ. पट्टाभि सीतारमैया प्रमुख राष्ट्रवादी तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सरकारी इतिहासकार थे। * वे व्यवसाय से चिकित्सक थे। * वर्ष 1939 में वे सुभाष चंद्र बोस से कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव हार गए थे। *वर्ष 1929 में भारत सरकार ने भारतीय श्रम पर एक राजकीय आयोग की नियुक्ति की घोषणा की। * जे.एच. हिटली इसके अध्यक्ष हए। * इस आयोग का उद्देश्य भारत में औद्योगिक कार्यशालाओं और बागानों में श्रम की वर्तमान परिस्थितियों, कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य, क्षमता एवं जीवन की स्थिति तथा नियुक्तिकारियों और नियुक्तियों के बीच संबंध पर सिफारिशें करना था। *बंगाल दुर्भिक्ष का वर्ष 1943 है। * इस दुर्भिक्ष से बंगाल में एक अनुमान के तहत 1.5 मिलियन से 4 मिलियन लोग मारे गए थे। *शीतयुद्ध काल में विश्व स्तर पर शांति और पारस्परिक सहयोग की स्थापना करने के लिए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा गुटनिरपेक्षता का सिद्धांत प्रस्तुत किया गया। *नेहरू तथा भारत की नीति मुख्य रूप से यही रही है कि शांति, निःशस्त्रीकरण तथा जातीय समानता का पक्ष लिया जाए तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग दिया जाए, ताकि अंतरराष्ट्रीय झगड़े शांतिपूर्वक सुलझाए जा सके। * ध्यातव्य है कि भारत के प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू, मिस्र के राष्ट्रपति कर्नल नासिर तथा यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मार्शल टीटो के सहयोग से विश्व की तीसरी शक्ति के रूप में युगोस्लाविया की राजधानी में गुटनिरपेक्ष आंदोलन का गठन किया गया। * गुटनिरपेक्ष देशों का प्रथम शिखर सम्मेलन सितंबर, 1961 में बेलग्रेड में आयोजित किया गया।

*15 अगस्त, 1947 के बाद भारत का ‘गोवा’ भाग पुर्तगाल के अधीन बना रहा। *अमेरिका ने वर्ष 1955 में पुर्तगाल के इस दावे का समर्थन

*जे.एच. हिटला

और बाकी स्थिति त

किया कि गोवा पुर्तगाल का ही एक प्रदेश है। * उसने भारत की तब आलोचना की जब चौदह वर्षों तक धैर्य रखने के बाद वर्ष 1961 में उसने गोवा को फौज भेजकर मुक्त करा लिया। *भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू समाजवाद के साथ-साथ ब्रिटिश उदारवाद एवं महात्मा गांधी के विचारों से भी प्रभावित थे, वे जर्मन राष्ट्रवाद से किंचित मात्र भी प्रभावित नहीं थे। उनके प्रसिद्ध ग्रंथों (विश्व इतिहास की झलक, आत्मकथा), लेखों तथा भाषणों से उनके समाजवादी विचारों की स्पष्ट झलक मिलती है। *महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाले ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने बंगाल में लगभग 35 महिला स्कूल खोले। *प्रसिद्ध बांग्ला उपन्यासकार बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय 1858 ई. में कलकत्ता विश्वविद्यालय के प्रथम स्नातक थे। *अबुल कलाम आजाद देवबंद से संबंधित थे। *उन्होंने ‘अल-नदवाह’ का प्रकाशन किया। * वे वर्ष 1940 से 1946 तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। * ‘इंडिया विन्स फ्रीडम’ उनकी प्रसिद्ध पुस्तक है। *स्वाधीन भारत की प्रथम औद्योगिक नीति का प्रतिपादन 6 अप्रैल, 1948 के औद्योगिक नीति प्रस्ताव में किया गया। *इस नीति में पहली बार देश के लिए मिश्रित अर्थव्यवस्था की संकल्पना की गई। * इसके अंतर्गत सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र का विभाजन किया गया और दोनों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग उद्योगों का निर्धारण किया गया। *भारत में सर्वप्रथम केरल में वर्ष 1957 में साम्यवादी सरकार की स्थापना हुई थी। *नेहरू, गांधीजी के सत्य, अहिंसा तथा अस्पृश्यता जैसे राजनैतिक तथा सामाजिक सिद्धांतों के अनुयायी थे, जबकि कई आर्थिक सिद्धांतों पर दोनों में गहरे मतभेद थे। * जहां भारत के आर्थिक विकास के लिए गांधीजी ने लघु तथा कुटीर उद्योगों के विकास पर बल दिया, वहीं नेहरूजी भारी औद्योगीकरण के पक्षपोषक थे। * द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने क्लीमेंट एटली ने कहा था कि ‘डोडो’ (एक विलुप्त पक्षी) की भांति ‘साम्राज्यवाद’ दिवंगत हो चुका है। * प्रथम अणुवम विस्फोट 6 अगस्त, 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा (Hiroshima) शहर में किया था। * इसके बाद 9 अगस्त, 1945 को दूसरा अणुबम विस्फोट जापान के ही नागासाकी शहर पर किया गया। * इन दोनों विस्फोटों के परिणामस्वरूप जापान ने 15 अगस्त, 1945 को संयुक्त शक्तियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। *फ्रांसीसी क्रांति 1789 ई. में फ्रांस में हुई। *यह क्रांति सामंतवाद, वर्गीय विशेषाधिकार, भ्रष्ट नौकरशाही और निरंकुश एवं अयोग्य राजतंत्र के विरुद्ध मध्यम वर्ग का विद्रोह था। *भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु चौथी पदावधि (1947-1952, 1952-1957, 1957-1962, 1962-1964) के दौरान 27 मई, 1964 को हुई। * जवाहरलाल नेहरू संसद सदस्य के रूप में इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के फूलपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। * भारत के प्रथम गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री जनता पार्टी के मोरारजी देसाई थे, जो 24 मार्च, 1977 को इस पद पर नियुक्त हुए। * उन्होंने गुजरात के सूरत संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। *राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना बंकिमचंद्र चटर्जी ने मूलतः संस्कृत एवं बंगाली दोनों ही भाषाओं के मिश्रित प्रयोग से की थी। * यह उनके उपन्यास ‘आनंदमठ’ में संकलित है। * वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध और बांग्लादेश की स्वतंत्रता के बाद इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो के बीच जुलाई, 1972 में शिमला समझौता हुआ। *वर्ष 1999 में

कारगिल विवाद के दौरान भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध सफल सैन्य कार्रवाई की थी, जिसे ‘ऑपरेशन विजय’ की संज्ञा दी गई थी। *भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की स्मृति में प्रति वर्ष 23 दिसंबर को कृषक दिवस मनाया जाता है। * ‘प्रथम अखिल भारतीय समाजवादी युवा कांग्रेस’ कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में 27 दिसंबर, 1928 को संपन्न हुई थी। * इस कांग्रेस की अध्यक्षता पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी।

*अलीपुर सेंट्रल जेल कोलकाता में स्थित है। * इसकी स्थापना वर्ष 1910 में की गई थी। * ब्रिटिश राज के समय यहां राजनीतिक बंदियों को रखा जाता था। *हैदराबाद रियासत में सैनिक कार्रवाई के दौरान ‘ऑपरेशन पोलो’ चलाया गया था। * यह ऑपरेशन 13-18 सितंबर, 1948 के मध्य चलाया गया था। *पश्चिम बंगाल राज्य का सचिवालय भवन ‘राइटर्स बिल्डिंग’ के नाम से जाना जाता है। * कोलकाता स्थित इसी भवन में प. बंगाल का मुख्यमंत्री कार्यालय स्थित है। * इस भवन के वास्तुविद थॉमस लियॉन (Thomas Lyon) थे। * इसका निर्माण मूलतः ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के जूनियर सर्वैट्स (‘राइटर्स’) के लिए 1777 ई. में किया गया था।*कार्ल मार्क्स ने चर्ग संघर्ष की प्रक्रिया को ‘द्वंद्वात्मक भौतिकवाद’ के सिद्धांत की मदद से समझाया है। * मार्क्स के विचारों में ऐतिहासिक प्रक्रिया में प्राचीन समाज का आधार ‘दासता’, सामंतवादी समाज का आधार ‘भूमि’ तथा मध्यमवर्गीय समाज का आधार ‘नकद पूंजी’ है। * यही उसकी ‘इतिहास की भौतिकवादी व्याख्या’ है। * उसके अनुसार, समाज का इतिहास आर्थिक कारणों से निर्धारित होता है जिसके मूल में वर्ग-संघर्ष का द्वंद्व होता है। *वर्तमान में सर्वाधिक प्रचलित कैलेंडर ग्रिगोरियन कैलेंडर है। * यह लगभग संपूर्ण विश्व में प्रयुक्त होता है। *फालुन गांग (Falun Gong) विश्वास तथा प्रथा की एक व्यवस्था है, जो चीन में ली होंगझी (Li Hongzhi) द्वारा वर्ष 1992 में स्थापित की गई थी। *मदर टेरेसा का जन्म मैसीडोनिआ में वर्ष 1910 में हुआ था और 18 वर्ष की आयु में उन्होंने एक मिशनरी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। * वह वर्ष 1929 में भारत आईं और यहीं पर रहकर उन्होंने कलकत्ता के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में अध्यापन कार्य किया। *5 सितंबर, 1997 को उनकी मृत्यु के समय उन्हें भारत की नागरिकता प्राप्त थी। *फतह सिंह राठौड़ को ‘टाइगर मैन’ के उपनाम से जाना जाता है। *विश्व की प्रथम महिला प्रधानमंत्री होने का गौरव सिरीमावो भंडारनायके (श्रीलंका) को प्राप्त है। *10 डाउनिंग स्ट्रीट ब्रिटिश प्रधानमंत्री के सरकारी आवास का नाम है। * यह ब्रिटेन के ‘फर्स्ट लॉर्ड ऑफ द ट्रेजरी’ अर्थात प्रधानमंत्री का निवास है। * यह लंदन की वेस्टमिंस्टर सिटी में स्थित है। *चीन ने तिब्बत पर वर्ष 1959 में कब्जा किया था, जिससे तिब्बत की स्वायत्तता समाप्त हो गई।

*26 दिसंबर, 1991 को सोवियत संघ के विघटन के पश्चात रूस और अन्य स्वतंत्र गणराज्यों के रूप में सोवियत संघ विभाजित हो गया। *द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जर्मनी अमेरिका प्रभावित पश्चिमी जर्मनी एवं रूस प्रभावित पूर्वी जर्मनी में विभाजित हो गया था, जो 40 वर्षों से अधिक समय के बाद 3 अक्टूबर, 1990 को पुनः एकीकृत हुआ। *चीन

में वास्तविक कागज के प्रथम निर्माण का श्रेय साई-लून (Tsai-Lun) को प्राप्त है। चीन के लीयांग प्रांत के निवासी साई-लून ने 105 ई. में कागज का निर्माण किया था। *14वीं शताब्दी में प्रारंभ पुनर्जागरण को यूरोप में मध्यकालीन सामंतवादी युग की समाप्ति और आधुनिक युग के प्रारंभ के रूप में व्यक्त किया जाता है। * इसका प्रारंभ इटली से हुआ। * पुनर्जागरण संस्कृति के इटली में प्रारंभ होने का कारण वहां विचारों को अभिव्यक्त करने की स्वतंत्रता थी।

About the author

Abhishek Dubey

नमस्कार दोस्तों , मैं अभिषेक दुबे, Onlinegktrick.com पर आप सभी का स्वागत करता हूँ । मै उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला हूँ ,मैं एक upsc Aspirant हूँ और मै पिछले दो साल से upsc की तैयारी कर रहा हूँ ।

यह website उन सभी students को समर्पित है, जो Students गाव , देहात या पिछड़े क्षेत्र से है या आर्थिक व सामाजिक रूप से फिछड़े है

Thankyou

Leave a Comment