History Notes History PDF

दिल्ली सल्तनत : साहित्य नोट्स (Delhi Sultanate : Literature Notes)

दिल्ली सल्तनत : साहित्य नोट्स

*अबुल हसन यामिनुद्दीन खुसरो, जिसे प्रायः अमीर खुसरो के नाम से जाना जाता है, का जन्म 1253 ई. (651 हिजरी ) में उत्तर प्रदेश के वर्तमान कासगंज (कांशीराम नगर) जिले के पटियाली नामक स्थान पर हुआ था। *खुसरो ने स्वयं को ‘तूती-ए-हिंद’ कहा है। *वह 8 वर्ष की आयु में ही कविता रचने लगा था। *ऐतिहासिक विषय को लेकर उसकी पहली मसनवी किरान-उस-सादेन है। *उसकी अन्य रचनाओं में मिफ्ताहउल-फुतूह, तारीख-ए-दिल्ली, खजाइन-उल-फतह (तारीख-ए-अलाई), आशिका, नूह सिपिहर तथा तुगलकनामा प्रमुख हैं। *तुगलकनामा अमीर खुसरों की अंतिम ऐतिहासिक मसनवी है। *खुसरो पहला मुसलमान था, जिसने भारतीय होने का दावा किया था। *अमीर खुसरो स्वयं कहता है-मैं तुर्की, भारतीय और हिंदी बोलता हूं। *भारत में कव्वाली नामक संगीत शैली के प्रारंभिक रूप के आरंभकर्ता अमीर खुसरो थे।

*नई फारसी काव्य शैली ‘सबक-ए-हिंदी‘ या हिंदुस्तानी शैली का जन्मदाता अमीर खुसरो को माना जाता है। *उसका कहना था-‘न लफ्जे हिन्दीवस्त अज फारसी कम’, अर्थात हिंदी का शब्द फारसी से कम नहीं है। *संगीत यंत्रों ‘तबला’ तथा ‘सितार’ का प्रचलन 13वीं शताब्दी

में अमीर खुसरो ने ही किया था। *भारत में फारसी साहित्य का विकास मुस्लिम विजेताओं के आगमन से प्रारंभ हुआ। *यहां इसे एक नवीन रूप प्रदान किया गया। *दिल्ली सल्तनत की स्थापना के बाद फारसी को राजभाषा का स्थान प्रदान किया गया।

*”तबकात-ए-नासिरी’ मिनहाज-उस-सिराज का ग्रंथ है, जो सुल्तान नासिरुद्दीन को समर्पित किया गया है। शम्स-ए-सिराज “अफीफ” तथा जियाउद्दीन बरनी ने एक ही नाम से अलग-अलग किताब ‘तारीख-एफिरोजशाही’ की रचना की थी, ‘ताजुल मासिर’ को सदरुद्दीन मुहम्मद हसन निजामी ने लिखा था। *याहिया बिन अहमद ने सैयद शासक मुबारकशाह के संरक्षण में ‘तारीख-ए-मबारकशाही’ लिखी, जो सैयद शासकों के इतिहास को जानने का एकमात्र साधन है। * शम्स-ए-सिराज अफीफ तथा जियाउद्दीन बरनी ने अलग-अलग तारीख-ए-फीरोजशाही की तथा ख्वाजा अबू मलिक इसामी ने फुतूह-उस-सलातीन की रचना की।

*राणा कुंभा संगीत के साथ-साथ साहित्य एवं कला का भी पोषक था। *उसने संगीतशास्त्र पर संगीत मीमांसा, संगीत राज आदि ग्रंथों का प्रणयन किया। *तुगलक वंशीय शासक फिरोजशाह तुगलक ने अपना संस्मरण ‘फुतुहात-ए फिरोजशाही’ के नाम से लिखा है।

About the author

Abhishek Dubey

नमस्कार दोस्तों , मैं अभिषेक दुबे, Onlinegktrick.com पर आप सभी का स्वागत करता हूँ । मै उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला हूँ ,मैं एक upsc Aspirant हूँ और मै पिछले दो साल से upsc की तैयारी कर रहा हूँ ।

यह website उन सभी students को समर्पित है, जो Students गाव , देहात या पिछड़े क्षेत्र से है या आर्थिक व सामाजिक रूप से फिछड़े है

Thankyou

Leave a Comment