दिल्ली सल्तनत : विविध नोट्स
*भारत में पोलो खेल का प्रचलन तुर्कों ने किया था। *ज्ञातव्य है कि कुतुबुद्दीन ऐवक पोलो (चौगान) का शौकीन था। *इसी खेल के दौरान घोड़े से गिर जाने के कारण 1210 ई. में उसकी मृत्यु भी हुई थी।
*सल्तनत काल में ऊंचे धार्मिक और न्यायिक पदों पर बैठे व्यक्तियों (उलेमा) को सामूहिक रूप से ‘दस्तार बन्दान’ (पगड़ी पहनने वाले) कहा जाता था, क्योंकि वे सिर पर आधिकारिक रूप से पहनी जाने वाली पगड़ी धारण करते थे। *राजपूतों द्वारा मुस्लिम आक्रमणकारियों से स्त्रियों की रक्षा के लिए जौहर प्रथा का प्रचलन हुआ।
उत्तर भारत एवं दक्कन के