GK Himachal Pradesh Gk Notes

हिमाचल प्रदेश – सामान्य ज्ञान फ्री PDF नोट्स ( Himachal Pradesh Important facts Download PDF Now )

himachal-pradesh-gk-important-facts
Written by Abhishek Dubey

 

 

 

 

हिमाचल प्रदेश भारत का एक पर्वतीय राज्‍य है जिसकी इस राज्‍य के चंबा जिले के खजियार को मिनी स्विट्जरलैण्‍ड कहा जाता है तो आइये जानते हैं हिमाचल प्रदेश का सामान्‍य ज्ञान

  • स्थापना -25 जनवरी, 1971
  • क्षेत्रफल -55673 वर्ग किमी
  • लिंगानुपात -974
  • मुख्य भाषा -हिन्दी, पहाड़ी व डोगरी
  • राजधानी -शिमला
  • जनसंख्या -6856509
  • साक्षरता -83.78%
  • जनसंख्या घनत्व -123
  • जिलों की संख्या -12

No.

Question

Answers

1
हिमाचल प्रदेश का स्‍थापना दिवस
25 जनवरी 1971
2
हिमाचल प्रदेश  की राजधानी 
शिमला 
3
हिमाचल प्रदेश की राजकीय भाषा
हिन्‍दी   
4
हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्‍यमंत्री 
श्री यशवंत सिंह परमार जी 
5
हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्‍यमंत्री
श्री वीरभद्र सिंह जी 
6
हिमाचल प्रदेश के पहले राज्‍पाल 
श्री सुब्रगण्‍यम चक्रवर्ती जी
7
हिमाचल प्रदेश के वर्तमान राज्‍यपाल
श्री आचार्य देवव्रत जी 
8
हिमाचल प्रदेश का राजकीय पशु 
कस्‍तूरी मृग 
9
हिमाचल प्रदेश का राजकीय फूल
कमल  
10
हिमाचल प्रदेश का राजकीय पेड
पीपल
11
हिमाचल प्रदेश का राजकीय पक्षी 
मोनाल    
12
हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल 
55673 वर्ग किलोमीटर 
13
हिमाचल प्रदेश का सबसे बडा नगर
शिमला  
14
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख लोक नृत्‍य 
धमाान, छपेली, महाथू, नटी, डांगी, चम्‍बा, थाली आदि
15
हिमाचल प्रदेश की प्रमुख नदीयॉ 
रावी, चेनाब, ब्‍यास, सतलज, यमुना  
16
हिमाचल प्रदेश की सीमाऐं
जम्‍मू कश्‍मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश, चीन 
17
हिमाचल प्रदेश का प्रमुख कृषि उत्‍पादन
गेहॅू, चावल, मक्‍का, दालें, चाय, फल          
18
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्‍थल 
 धर्मशाल, मनाली, शिमला, कुल्‍लू, आदि 
19
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख उद्योग 
 सोना, तांबा, पायराइट्स, रॉक साल्‍ट, माइका, जिप्‍सम     
20
हिमाचल प्रदेश में जिलों की संख्‍या 
12
21
हिमाचल प्रदेश में लोक सभा की सीटें
4
22
हिमाचल प्रदेश में राज्‍यसभा की सीटें 
3

इतिहास

  • यह पश्चिमी हिमालय की गोद में बसा हुआ है। इसे ‘देवभूमि’ भी कहा जाता है। प्रागैतिहासिक काल में यहाँ कोल, किरात और नाग जातियाँ भी रहती थीं।
  • यहाँ कुणिन्दों तथा औदुम्बरों ने बहु-जनजातीय राज्य स्थापित किए। अप्रैल,1948 में 30 रियासतों के 27000 वर्ग किमी क्षेत्र को मिलाकर इस राज्य को केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया।
  • वर्ष 1954 में ‘ग’ श्रेणी की रियासत बिलासपुर को इसमें सम्मिलित किया गया। अत: इसका क्षेत्रफल 28241 वर्ग किमी हो गया।
  • वर्ष 1966 में जब पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों को इसमें सम्मिलित किया तो इसका क्षेत्रफल 55673 वर्ग किमी हो गया।

विभिन्न महत्वपूर्ण तथ्य

  • यह राज्य हिमालय की शिवालिक श्रेणी का हिस्सा है । इसके उत्तर में जम्मु-कश्मीर दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा उत्तर प्रदेश, दक्षिण में हरियाणा व पश्चिम में पंजाब है । इसके पूर्व में तिब्बत की सीमा लगी है।
  • नदियाँ -चेनाब, रावी, व्यास, सतलुज और यमुना आदि
  • बागवानी -हिमाचल मे विभिन्न प्रकार के फल उगाए जाते हैं। सेब, नाशपाती, आलू, बेर, खुबानी, गुव्ली, आम, लीची, अमरूद, और झरबेरी आदि ।
  • वानिकी -वन रिकॉर्ड के अन्तर्गत यही 37033 वर्ग किमी कुल वन क्षेत्र है। यहाँ दो राष्ट्रीय पार्क (ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, पाइन वैली नेशनल पार्क) व 32 वन्यजीव अभ्यारण्य हैं ।
  • पर्यटन -चम्बा घाटी (रावी नदी के दाएँ किनारे पर), डलहौजी, धर्मशाला (दलाई लामा का अस्थायी मुख्यालय), कुफरी, मनाली, कुल्लू (हस्तशिल्प), शिमला।
  • बिजली परियोजनाएँ -पौंग बाँध परियोजना (देश का सबसे ऊँचा रॉकफिल डैम), भाखड़ा बाँध परियोजना (एशिया का सबसे ऊँचा बाँध)
  • लोकनृत्य -माला नृत्य (पारम्परिक नृत्य इसमें उनके हाथ में बुनी माला के मोती का हथियार होता है ।)
  • दानव नृत्य (किन्नौर में दानव मुखौटा पहनकर), शान और शोबू नृत्य (लाहौल घाटी मे, बौद्ध नृत्य)
  • संस्थान -केन्द्रीय आलू शोध संस्थान (शिमला), केन्द्रीय शोध संस्थान (कसौली ), शीतोष्ण वन अनुसंधान सस्थान (शिमला)
  • जनजातियाँ -गद्‌दी, गुर्जर, किन्नौरा, लाहुआ

Download Free More Himachal Pradesh Gk PDF :-

भारतीय राज्यों के सामान्य ज्ञान यहाँ से पढ़े 

सभी विषय के हिन्दी नोट्स यहाँ से पढ़े ।

Download Previpus Year Paper PDF

सभी Exams के Free PDF यहाँ से Download करें ।

सभी विषय के Free PDF यहाँ से Download करें ।

All Gk Tricks यहाँ से पढ़े ।

Lucent – सामान्य ज्ञान सभी विषय के MP3 Audio में यहाँ से Download करें।

Download NCERT Books Free PDF for All Subjects in Hindi & English

दोस्तों , हमारे website- OnlineGkTrick.com पर 200+ Gk Tricks in Hindi उपलब्ध है 200+ Gk Tricks in Hindi पढ़ने के लिए यहाँ Click करें। दोस्तों नीचे दिये गए Comment Box में Comment करके हमे जरूर बताये कि आपको यह ट्रिक कैसी लगी ? और किसी और ट्रिक की जानकारी के लिए भी बताये, हम आपको जरूर उपलब्ध करायेंगे

Gk Tricks in Hindi यहाँ से पढ़े । – 

दोस्तों आप मुझे ( अभिषेक दुबे ) Abhishek Dubey को Facebook पर Follow कर सकते है । दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट पसन्द  हो तो इसे Facebook तथा Whatsapp पर Share अवश्य करें । Please कमेंट के द्वारा हमें जरूर बताऐं कि ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सभी सुझावों का स्वागत करते हैं ।  धन्यवाद !

About the author

Abhishek Dubey

नमस्कार दोस्तों , मैं अभिषेक दुबे, Onlinegktrick.com पर आप सभी का स्वागत करता हूँ । मै उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला हूँ ,मैं एक upsc Aspirant हूँ और मै पिछले दो साल से upsc की तैयारी कर रहा हूँ ।

यह website उन सभी students को समर्पित है, जो Students गाव , देहात या पिछड़े क्षेत्र से है या आर्थिक व सामाजिक रूप से फिछड़े है

Thankyou

1 Comment

Leave a Comment