History Notes History PDF

जहांगीर नोट्स (Jahangir Notes)

जहांगीर नोट्स

*जहांगीर का जन्म 30 अगस्त, 1569 को हुआ था। *इसका पहला विवाह अम्बर (जयपुर) के राजा भगवानदास की पुत्री और राजा मानसिंह की बहन मानबाई से 1585 ई. में हुआ था। *खुसरो मानबाई की संतान था। *1586 ई. में सलीम का दूसरा विवाह उदयसिंह की पुत्री जगतगोसाई से हुआ था। *शाहजादा खुर्रम इसी का पुत्र था। ___ *आगरा के किले में 1605 ई. में जहांगीर का राज्याभिषेक हुआ

और उसने ‘नूरुद्दीन मुहम्मद जहांगीर बादशाह गाजी’ की उपाधि धारण की। जहांगीर ने अपने पक्ष के सरदारों को उच्च पद प्रदान किए, जिनमें से एक अबुल फजल का हत्यारा राजा वीरसिंह बुंदेला भी था। *अकबर की परंपरा को स्थापित रखते हए जहांगीर ने अपना शासन उदारता से आरंभ किया और गद्दी पर बैठते ही उसने विभिन्न लोकहितकारी आदेश दिए।

*दो-अस्पा एवं सिह-अस्पा प्रथा जहांगीर ने चलाई थी। *इसके अंतर्गत बिना जात पद बढ़ाए ही मनसबदारों को अधिक सेना रखनी पड़ती

थी।

(i)दो-अस्पा-इसमें मनसबदारों को अपने ‘सवार’ पद के दोगुने घोड़े रखने पड़ते थे।

(सिह-अस्पा-इसमें मनसबदारों को अपने सवार पद के तीन गने घोड़े रखने होते थे।

*1615 ई. में राणा अमर सिंह तथा मुगल बादशाह जहांगीर के मध्य चित्तौड़गढ़ की संधि हुई। *इसमें राणा ने मुगल बादशाह की अधीनता स्वीकार कर ली तथा बादशाह जहांगीर ने राणा को चित्तौड़ (दुर्ग की किलाबंदी न करने की शर्त के साथ) समेत समस्त भू-भाग वापस कर दिया, जो अकबर के समय से मुगल आधिपत्य में था।

*जहांगीर से विवाह के बाद नूरजहां ने (जुन्ता दल) का निर्माण किया। *इस गुट के प्रमुख सदस्य थे-एत्माद्दौला या मिर्जा गियास बेग (नूरजहां का पिता), अस्मत बेगम (नूरजहां की मां), आसफ खां (नूरजहां

का भाई) एवं शाहजादा खुर्रम (बाद में शाहजहां)। *इस गुट का प्रभाव 1627 ई. तक रहा। *नूरजहां से प्रभावित जहांगीर के शासनकाल को दो भागों में बांटा जा सकता है-1611-1622 ई. तक और 1622-1627 ई. तक। *प्रथम काल में खुर्रम नूरजहां गुट का सदस्य था, लेकिन दूसरे काल में खुर्रम इस गुट से अलग हो गया था।

*विलियम हॉकिंस (1608-1611 ई.) जहांगीर के दरबार में भेजा जाने वाला ईस्ट इंडिया कंपनी का राजदूत तथा ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में मुगल दरबार में उपस्थित होने वाला पहला अंग्रेज

था। *जहांगीर ने हॉकिंस को ‘इंग्लिश खां’ की उपाधि देकर आर्मीनिया की एक स्त्री से उसका विवाह कर दिया। *जहांगीर के दरबार में आने वाले दूसरे शिष्टमंडल का नेतृत्वकर्ता सर थॉमस रो थे। *सर थॉमस रो (1615-1619 ई.) ब्रिटेन के राजा जेम्स प्रथम के दूत के रूप में 18 सितंबर, 1615 को सूरत पहुंचा। *जनवरी, 1616 में वह अजमेर में जहांगीर के दरबार में उपस्थित हुआ। *उसे बादशाह के साथ मांडू, अहमदाबाद तथा अजमेर जैसे अनेक स्थानों पर जाने का अवसर मिला। *वह बादशाह के साथ शिकार खेलने भी गया। *वह आगरा में एक वर्ष तक रहा था।

*पीटर मंडी ब्रिटेन का यात्री था, जो शाहजहां के समय आया था। *फ्रांसिस्को पेलसर्ट डच पर्यटक था, जो जहांगीर के समय भारत आया, इसने अपनी पुस्तक “रिमान्स्ट्रैटी” में जहांगीर के समय का अद्भुत विवरण लिखा है।

*मुगल चित्रकला जहांगीर के शासनकाल में अपनी पराकाष्ठा पर पहुंच गई। *पहले चित्रकारी हस्तलिखित ग्रंथ की विषय-वस्तु से संबद्ध होती थी। *जहांगीर ने उसे इस बंधन से मुक्त कर दिया। *जहांगीर के समय के सर्वोत्कृष्ट चित्रकार उस्ताद मंसूर और अबुल हसन थे। *सम्राट जहांगीर ने उन दोनों को क्रमशः नादिर-उल-अस्त्र (उस्ताद मंसर) तथा नादिर-उज-जमां (अबुल हसन) की उपाधि प्रदान की थी। *उस्ताद मंसूर प्रसिद्ध पक्षी विशेषज्ञ चित्रकार था, जबकि अबुल हसन को व्यक्ति चित्र में महारत हासिल थी।

*जहांगीर एक उच्चकोटि का लेखक तथा समालोचक था। *उसने अपनी आत्मकथा फारसी भाषा में लिखी और उसका नाम ‘तुजुक-ए-जहांगीरी’ रखा।

*जहांगीर के सबसे बड़े पुत्र खुसरो ने जहांगीर के गद्दी पर बैठने के शीघ्र बाद विद्रोह किया था, जो कि 1606 ई. में पराजित हुआ। *1623 ई. में शहजादे खुर्रम के विद्रोह का महाबत खां के नेतृत्व वाली मुगल सेना ने दमन किया था। *1626 ई. में महाबत खां ने जहांगीर के विरुद्ध विद्रोह किया था।

*मुगल बादशाह बाबर एवं जहांगीर के मकबरे क्रमशः काबुल एवं शाहदरा (लाहौर) में स्थित हैं। ये क्रमशः अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान में स्थित हैं। *एत्मादुद्दौला का मकबरा नूरजहां ने 1622-28 ई. के मध्य में अपने पिता मिर्जा गियास बेग की याद में बनवाया था। *यह पहली कृति है, जो पूर्णतया संगमरमर में बनाई गई। *इसमें गुदाई एवं संगमरमर के अलावा पित्रादुरा (Pietradura) का प्रयोग सजावट हेतु पहली बार किया गया।

___ *गोविंद महल (Govind Palace) मध्य प्रदेश के दतिया में स्थित 7 मंजिला महल है। *इसका निर्माण 1614 ई. में राजा वीर सिंह देव (Raja Bir Singh Deo) द्वारा पत्थरों से करवाया गया था।

About the author

Abhishek Dubey

नमस्कार दोस्तों , मैं अभिषेक दुबे, Onlinegktrick.com पर आप सभी का स्वागत करता हूँ । मै उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला हूँ ,मैं एक upsc Aspirant हूँ और मै पिछले दो साल से upsc की तैयारी कर रहा हूँ ।

यह website उन सभी students को समर्पित है, जो Students गाव , देहात या पिछड़े क्षेत्र से है या आर्थिक व सामाजिक रूप से फिछड़े है

Thankyou

Leave a Comment