Uncategorized

महाजनपद काल – सम्पूर्ण जानकारी | Mahajanapad Period

महाजनपद काल- सम्पूर्ण जानकारी | Mahajanapad Period

नमस्कार दोस्तो , मैं अभिषेक दुबे ( ABHISHEK DUBEY ) एक बार फिर से OnlineGkTrick.com  पर आपका स्वागत करता हूँ , दोस्तों इस पोस्ट मे  हम आपको की जानकारी उपलब्ध करा रहे है ! जो आपके आगामी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए बहुत Important है , तो दोस्तों उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी !

 History के सभी नोट्स पढ़ने के लिए यहाँ Click करे !

History के Free PDF Download करने के लिए यहाँ Click करे !

ई० पू० छठी शताब्दी में भारतीय राजनीति में एक नया परिवर्तन दृष्टिगत होता है। वह है-अनेक शक्तिशाली राज्यों का विकास।

अधिशेष उत्पादन, नियमित कर व्यवस्था ने राज्य संस्था को मजबूत बनाने में योगदान दिया। सामरिक रूप से शक्तिशाली तत्वों को इस अधिशेष एवं लौह तकनीक पर आधारित उच्च श्रेणी के हथियारों से जन से जनपद एवं साम्राज्य बनने में काफी योगदान मिला। 

सोलह महाजनपद – बुद्ध के समय में हमें सोलह महाजनपदों की सूची प्राप्त होती है। 

महाजनपद – राजधानी | Mahajanpad Aur Rajdahani

1. अंग  चम्पा
2. गांधार  तक्षशिला
3. कंबोज  हाटक
4. अस्सक या अश्मक  पोतन या पोटली
5. वत्स  कौशाम्बी
6. अवंती  उज्जैयिनी, महिष्मती
7.शूरसेन  मथुरा
8. चेदि  मती
9. मल्ल  कुशीनारा, पावा
10. कुरु  इन्द्रप्रस्थ
11. पांचाल  कांपिल्य
12. मत्स्य  विराट नगर
13. वग्जि  विदेह एवं मिथिला
14. काशी  वाराणसी
15. कोशल  श्रावस्ती/अयोध्या
16. मगध  गिरिव्रज (राजगृह)

अधिकतर राज्य विन्ध्य के उत्तर में, उत्तरी और पूर्वी भारत में, उत्तर पश्चिमी सीमा से बिहार तक फैले हुए थे।

(1) अंग–यह सबसे पूर्व में स्थित जनपद था, इसके अन्तर्गत आधुनिक मुंगेर और भागलपुर जनपद सम्मिलित थे। इसकी राजधानी चम्पा थी। चम्पा नदी अंग को मगध से अलग करती थी। अन्ततोगत्वा मगध ने इसे अपने राज्य में मिला लिया था। 

(2) मगध–इसमें आधुनिक पटना तथा गया जिलों और शाहाबाद जिले के हिस्सों का समावेश होता था। मगध अंग और वत्स राज्यों के बीच स्थित था। 

(3)काशी–इसकी राजधानी वाराणसी थी।आरंभ में काशी सबसे शक्तिशाली था। परन्तु बाद में इसने कोसल की शक्ति के समने आत्मसमर्पण कर दिया। कालान्तर में काशी को अजातशत्रु ने मगध में मिला लिया।

(4)कोसल(अवध)–इसकी राजधानी श्रावस्ती थी। इसके अन्तर्गत पूर्वी उत्तर–प्रदेश का समावेश होता था। कोसल की एक महत्वपूर्ण नगरी अयोध्या थी जिसका सम्बन्ध राम के जीवन से जोड़ा जाता है। कोसल को सरयू नदी दो भागों में बाँटती थी–उत्तरी कोसल जिसकी राजधानी श्रावस्ती थी। दक्षिणी कोसल की राजधानी कुशावती थी। यहाँका राजा बुद्ध का समकालीन प्रसेनजित था।

(5) वजि (उत्तरी बिहार)–मगध के उत्तर में स्थित यह राज्य आठ कुलों के संयोग से बना था और इनमें तीन कुल प्रमुख थे–विदेह, वज्जि एवं लिल्छवि।

(6) मल्ल (गोरखपुर और देवरिया के जिले)–इसके दो भाग थे। एक की राजधानी कुशीनारा थी और दूसरे की पावा थी। कुशीनारा में | गौतमबुद्ध की मृत्यु हुई थी। कुशीनारा की पहचान देवरिया जिले के कसया नामक स्थान से की गयी है। |

(7)चेदि (यमुना और नर्मदा के बीच)–यह यमुना नदी के किनारे स्थित था। यह कुरु महाजनपद ही आधुनिक बुन्देलखण्ड का इलाका था।

(8)वत्स(इलाहाबाद का क्षेत्र)–इसकी राजधानी कौशाम्बी थी। संस्कृत साहित्य में प्रसिद्ध उदयन जो बुद्ध का समकालीन माना जाता है, इसी जनपद से संबन्धित था। वत्स लोग वही कुरुजन थे जो हस्तिनापुर के उत्तरवैदिक काल के अन्त में बाढ़ से बह जाने पर उसे छोड़कर प्रयाग के समीप कौशाम्बी में आकर बसे थे। 

(9) कुरु (थानेश्वर, दिल्ली और मेरठ के जिले)–इसकी राजधानी इन्द्रप्रस्थ थी।

(10)पांचाल (बरेली, बदायूँ और फर्रुखाबाद के जिले)–इसके दो भाग थे–उत्तरी पांचाल तथा दक्षिणी पांचाल। उत्तरी पंचाल की राजधानी अहिच्छत्र और दक्षिणी पांचाल की राजधानी काम्पिल्य थी। उत्तरवैदिक काल की तरह कुरु एवं पांचाल प्रदेशों का अब महत्व नहीं रह गया था।

(11) मत्स्य (जयपुर)–इसकी राजधानी विराट नगर थी, विराट नगर की स्थापना विराट नामक व्यक्ति ने की थी।

(12) शूरसेन (मथुरा)–मथुरा शूरसेन राज्य की राजधानी थी। यहाँ का शासक अवंतिपुत्र महात्मा बुद्ध का अनुयायी था।

(13)अश्मक (गोदावरीपर)–इसकी राजधानी पोतना थी। यहाँ के शासक इक्ष्वाकुवंश के थे। 

(14)अवन्ति (मालवा में)–आधुनिक मालवा व मध्य प्रदेश के कुछ भाग मिलकर अवंति जनपद का निर्माण करते थे। प्राचीन काल में अवंति के दो भाग थे (1) उत्तरी अवंति–जिसकी राजधानी उज्जैन थी तथा दक्षिणी अवन्ति जिसकी राजधानी महिष्मती थी।चण्ड प्रद्योत यहाँ का एक शक्तिशाली राजा था। मगध सम्राट शिशुनाग ने अवंति को जीतकर अपने राज्य में मिला दिया।

(15) गांधार (पेशावर और रावलपिंडी के जिले)–इसकी राजधानी तक्षशिला थी जो प्राचीन काल में विद्या एवं व्यापार का प्रसिद्ध केन्द्र थी। छठी शताब्दी ई० पू० में गंधार में पुष्कर सारिन राज्य करता था। इसने मगध नरेश बिम्बिसार को अपना एक राजदूत तथा एक पत्र भेजा था।

(16) कंबोज :(दक्षिण–पश्चिम कश्मीर तथा अफगानिस्तान का भाग)–यह आधुनिक काल के राजौरी एवं हजारा जिलों में स्थित था। 

मगध साम्राज्य की स्थापना और विस्तार 

महाजनपदों के प्रमुख शासक (Chief Rulers of Mahajanapadas)

महाजनपद

प्रमुख शासक

मगध बिंबिसार, अज्ञात शत्रु, शिशुनाग
अवन्ति चंडप्रद्योत
काशी बानर, अश्वसेन
कोसल प्रसेनजित
अंग ब्रहमदत्त
चेदी उपचार
वत्स उदयन
कुरु कोरव्य
मत्स्य विराट
शूरसेन अवन्तिपुत्र
गंधार चंद्र्वर्मन, सुदक्षिण
  • छठी शताब्दी ई० पू० के उत्तरार्द्ध में चार राज्य अत्यधिक शक्तिशाली थे–काशी, कोसल, मगध और वज्जि संघ। लगभग सौ साल तक ये अपने राजनीतिक प्रभुत्व के लिए लड़ते रहे । अन्ततोगत्वा मगध को विजय मिली एवं यह उत्तर भारत में राजनीतिक गतिविधियों का केन्द्रिय स्थल हो गया। 

हर्यक वंश


बिम्बिसार (541-492 ई० पू०)

  • हर्यक वंश का सबसे प्रतापी राजा था–श्रेणिक या बिम्बिसार। यह बुद्ध का समकालीन था तथा महावंश के अनुसार यह 15 वर्ष की अवस्था में गद्दी पर बैठा था।
  • बिम्बिसार ने वैवाहिक सम्बन्धों द्वारा अपनी स्थिति सुदृढ़ कर ली। इसने कोसल देश के राजा प्रसेनजित की बहन से विवाह किया तथा दहेज में उसे काशी का प्रान्त मिला।
  • इसने लिच्छवि सरदार चेटक की पुत्री चेल्हना से विवाह किया था । मद्र देश के राजा की पुत्री इसकी दूसरी रानी थी। बिम्बिसार ने अवंति के राजा प्रद्योत की चिकित्सा के लिए अपने निजी चिकित्सक जीवक को उज्जैन भेजा था जिससे प्रद्योत की मैत्री उसे प्राप्त हो गयी।
  • अंग ही एकमात्र ऐसा महाजनपद था जो बिम्बिसार के आक्रमण का शिकार हुआ। बिम्बिसार ने अंग के राजा ब्रह्मदत्त का बध करके अंग को अपने राज्य में मिला लिया। बिम्बिसार के समय मगध की राजधानी गिरिव्रज थी जो पाँच पहाड़ियों से घिरी थी। अनुश्रुति के अनुसार बिम्बिसार की उसके पुत्र अजातशत्रु द्वारा हत्या कर दी गयी।

अजातशत्रु : (492-460 ई० पू०)

  • यह बिम्बिसार के पश्चात मगध की गद्दी पर बैठा। इसका एक नाम कूणिक भी था। ० बिम्बिसार की मृत्यु के शोक में उसकी रानी, जो कोसलराज प्रसेनजित की बहन थी, के मर जाने पर नाराज होकर प्रसेनजित ने काशी प्रान्त पुन: वापस ले लिया। काशी के प्रश्न पर अजातशत्रु एवं प्रसेनजित में युद्ध छिड़ गया।
  • कोसल की हार हुई परन्तु दोनों में सन्धि हो गयी। काशी पर पुन: मगध का अधिकार हो गया एवं कोसल की राजकुमारी की शादी अजातशत्रु के साथ हो गयी।
  • अजातशत्रु का वज्जिसंघ के साथ भी युद्ध हुआ। अजातशत्रु ने अपने एक ब्राह्मण मन्त्री वस्सकारको वज्जिसंघ में फूट डालने के लिए भेजा। वस्सकार सफल हुआ और अजातशत्रु ने वज्जिसंघ को पराजित कर दिया। अजातशत्रु के समय राजगृह में लगभग 483 ई० पू० में बौद्धों की प्रथम बौद्ध संगीति हुई।

उदयिन (460-444ई० पू०)

  • अजातशत्रु के पश्चात उदयिन सिंहासन पर बैठा। इसके समय में गंगा एवं सोन के संगम पर पाटलिपुत्र (या कुसुमपुर) की स्थापना हुई।  
  • उदयिन के पश्चात क्रमशः अनिरुद्ध, मुण्ड तथा दर्शक सिंहासन पर बैठे। 

शिशुनाग वंश 

शिशुनाग 

  • इसने अपने शासक वंश की स्थापना की। यह प्रारम्भ में हर्यक वंश के अन्तिम नरेश नागदासक का मंत्री था। नागदासक के नागरिकों द्वारा निर्वासित कर दिए जाने के पश्चात यह मगध का राजा अभिषिक्त हुआ।
  • शिशुनाग ने अवन्ति (राजधानी उज्जैन) को परास्त कर दिया तथा अवन्ती मगध साम्राज्य का एक अंग बन गया। शिशुनाग ने वत्स तथा कोसल राज्यों को भी परास्त किया। 

कालाशोक

  • यह शिशुनाग का उत्तराधिकारी था। महात्मा बुद्ध के परिनिर्वाण के सौ वर्षों बाद कालाशोक के काल में वैशाली में द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन हुआ 

नंद वंश 

  • कालाशोक के कमजोर उत्तराधिकारियों को हराकर शासन सत्ता नंद वंश ने हथिया ली। यह वंश निम्नकुलोत्पन्न था। नंद वंश की स्थापना महानंदिन ने की।
  • महापद्मनंद ने शीघ्र ही इसका वध कर दिया। पुराणों में महापद्मनंद को सर्वक्षत्रांतक कहा गया है। इसने कलिंग को जीतकर अपने राज्य में मिला लिया।
  • एक बड़ा राज्य स्थापित करके इसने एकच्छत्र एवं एकराट का पद धारण किया था ।महापद्मनंद के आठ पुत्र थे। धनानंद नंदवंश का अन्तिम राजा था।
  • इसके काल में सिकन्दर ने पश्चिमोत्तर भारत पर आक्रमण कर दिया परन्तु मगध की सीमा इस आक्रमण से अछूती रही। इसी धनानंद को मारकर चन्द्रगुप्त मौर्य ने मगध का राजसिंहासन हस्तगत कर लिया था । 

प्रशासन 

राजतंत्रों का प्रशासन

  • राजा को सर्वोच्च राजकीय पद प्राप्त था तथा उसे शारीरिक एवं संपत्ति सम्बन्धी विशेष सुरक्षा प्राप्त थी। वह सर्वशक्तिशाली होता था।
  • राजपद प्रायः वंशानुगत होता था। परन्तु चुने हुए राजाओं के उल्लेख भी अपवाद स्वरूप प्राप्त होते हैं।
  • राजपद निरंकुश था परन्तु अनियंत्रित नहीं था। जातक कथाओं से पता चलता है कि अत्याचारी राजाओं और मुख्य पुरोहितों को जनता निष्कासित कर देती थी।
  • राजा मन्त्रियों की सहायता भी लेते थे। मगध के राजा अजातशत्रु के मन्त्री वस्सकार तथा कोसल में दीर्घाचार्य सफल मंत्री थे। मन्त्री अधिकतर ब्राह्मणों से चुने जाते सभा और समिति जैसी जनसंस्था लुप्त हो गयी थी। उनका स्थान वर्ण और जाति समूहों ने ले लिया।सभाएँ इस काल में अभी गणतन्त्रों में जीवित थीं।
  • राजतन्त्रों में इस काल में हम परिषद नाम की एक छोटी संस्था के बारे में सुनते हैं। इस परिषद में केवल ब्राह्मण होते थे।
  • महामात्र नामक उच्च अधिकारियों के एक वर्ग का उदय इस काल में प्रशासन सम्बन्धी विकास की सबसे मुख्य विशेषता है।
  • अमात्यों में से कई प्रकार के कर्मचारी नियुक्त होते थे-यथा-सर्वार्थक, न्यायकर्ता (व्यावहारिक), रज्जुग्राहक (भूमि सम्बन्धी माप करने वाले), द्रोणमापक (उपज में हिस्से की माप करने वाले) आदि।
  • ग्राम का प्रशासन ग्रामिणी के हाथों में था जिसे अब ग्राम प्रधान, ग्राम भोजक, ग्रामिणी या ग्रामिका इत्यादि नामों से जाना जाता था।
  • ग्राम प्रधानों का अत्यधिक महत्व था एवं उनका राजाओं के साथ सीधा सम्बन्ध था। ग्राम में कानून व्यवस्था बनाये रखना एवं अपने ग्राम से कर वसूलना उनका मुख्य कार्य था।
  • राजा स्थायी सेना रखते थे। सेना साधारणतया चार भागों में विभाजित होती थी-पदाति, अश्वारोही, रथ और हाथी।
  • कर सम्बन्धी व्यवस्था सुदृढ़ आधार पर स्थापित थी। योद्धा और पुरोहित करों के भुगतान से मुक्त थे।
  • करों का बोझ मुख्यतः किसानों पर था।
  • वैदिक काल में स्वैच्छिक रूप से प्राप्त होने वाला बलि इस काल में अनिवार्य कर बन गया।
  • कर संग्रह करने वाले अधिकारियों में सबसे प्रधान ग्राम भोजक था।
  • उपज का छठां भाग कर के रूप में लिया जाता था। इसके अतिरिक्त राजकीय करों में दुग्ध धन’ जो राजा के पुत्र के जन्म के अवसर पर दिया जाता था तथा व्यापारियों से प्राप्त किये गए चुंगी का भी उल्लेख किया जा सकता है।
  • करों के अतिरिक्त लोगों को बेगार करने के लिए भी बाध्य किया जाता था।

गणतन्त्रों का प्रशासन 

  • षोडस महाजनपदों के अतिरिक्त हमें इस काल के गणराज्यों का भी उल्लेख प्राप्त होता है। प्रमुख गणराज्य थे-शाक्य (जिनकी राजधानी कपिलवस्तु थी), लिच्छवि संघ, मल्ल आदि।
  • गणराज्यों में सरदार या राजा को दैवी अधिकार नहीं होते थे तथा उनका चुनाव होता था।
  • गणतन्त्रों में वंशगत राजा नहीं बल्कि सभाओं के प्रति उत्तरदायी अनेक व्यक्ति कार्य करते थे।
  • प्रत्येक गणराज्य की अपनी परिषद या सभा होती थी। राजधानी में केन्द्रीय परिषद के अलावा राज्य में प्रमुख स्थानों पर स्थानीय परिषदें भी होती थीं।
  • शासन का कार्य एक या कई सरदारों के हाथों में दिया जाता था। उन्हें राजन् ‘गणराजन्’, या ‘संघमुख्य’ कहते थे। राजन् उपाधि का कभी-कभी राज्य के सभी प्रधान व्यक्तियों के लिए प्रयोग होता था।
  •  लिच्छवियों में हम 7707 राजाओं के होने की बात सुनते हैं। एक बौद्ध ग्रन्थ के साक्ष्य के अनुसार लोग बारी-बारी से राज्य करते थे।
  • राजन् के अतिरिक्त अन्य दूसरे अधिकारी भी थे जिन्हें उपराजन्, सेनापति भाण्डागारिक आदि नामों से जाना जाता था।

“राजतंत्र एवं गणतन्त्र के प्रशासन में मुख्य अन्तर यह था कि राजतन्त्र में एक ही व्यक्ति का नेतृत्व रहता था जबकि गणराज्यों में स्वल्पजन संत्तात्मक सभाओं के नेतृत्व में प्रशासनिक कार्य होते थे।”

जैन धर्म | Jainism In Hindi

जैन धर्म का संस्थापक “ऋषभदेव को माना जाता है। पार्श्वनाथ जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर थे। “कल्पसूत्र” के अनुसार क्षत्रिय वंश के बनारस के राजा अश्वसेन के पुत्र पार्श्वनाथ का विवाह सम्राट “नरवर्मा” की पुत्री “भगवती” से हुआ था। 30 वर्ष की आयु में उन्होंने सन्यास लिया तथा 83 दिन तक घोर तप करके परम ज्ञान (कैवल्य) प्राप्त किया। उनके पास 8 गण व 8 गणधर थे। 16,000 श्रमण 1.64,000 पुरुष तथा 3,27,000 स्त्रियां उनकी अनुयायी थी। उनकी मृत्यु ” सम्मेद पर्वत” के शिखर पर 100 वर्ष की आयु में महावीर की मृत्यु से 250 वर्ष पूर्व हुई।

महावीर का प्रारंभिक जीवन –

महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें एवं अंतिम तीर्थकर थे। इनका जन्म 540 ईसा पूर्व के लगभग वैशाली के निकट कुण्डग्राम में हुआ था। इनके पिता सिद्धार्थ ज्ञातृक क्षत्रियों के संघ के प्रधान थे जो वज्जि संघ का एक प्रमुख सदस्य था। उनकी माता त्रिशला अथवा विदेहदता वैशाली के लिछवि कुल के प्रमुख चेटक की बहन थी। मातृपक्ष से ये मगध की हक राजानी-विबिसार तथा अजातशत्रु को निकट संबंधी थे। इनका विवाह काण्डिन्य गोत्र की कन्या यशोदा के साथ हुआ। इनको एक पुत्री थी जिसका नाम अन्जिा या प्रियदर्शना था। अणज्जा का विवाह जमालि नामक क्षत्रिय से हुआ यह महावीर का प्रथम शिष्य था जमालि ने जैन धर्म में प्रथम विद्रोह कर बहुतवाद नामक सम्प्रदाय स्थापित किया।

30 वर्ष की अवस्था में वर्द्धमान ने बड़े भाई नदिवर्द्धन से आज्ञा लेकर गृह त्याग दिया। प्रारंभ में उन्होंने वस्त्र धारण किया, किंतु 13 मास पश्चात् वे पूर्णतया जग्न रहने लगे। नालंदा में उनकी मुलाकात मक्खलिपुत्त गोसाल नामक संन्यासी से हुई, जो उनका शिष्य बन गया। यह वही व्यक्ति था, जिसने 6 वर्षों बाद वर्द्धमान का साथ छोड़कर ‘आजीवक’ नामक नये संप्रदाय की स्थापना की थी। 12 वर्ष की कठोर तपस्या के पश्चात जुम्भिक ग्राम के समीप ऋजुपालिका नदी के तट पर एक साल वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान (कैवल्य) प्राप्त हुआ। ज्ञान की प्राप्ति के पश्चात् उन्होंने अपने सिद्धांतों के प्रचार हेतु भ्रमण प्रारंभ किया और चम्पा, वैशाली. मिथिला राजगृह, श्रावस्ती में विश्राम किया। 30 वर्षों तक अपने मत का प्रचार करने के बाद 468 ईसा पूर्व लगभग 72 वर्ष की आयु में राजगृह के समीप पावा नामक स्थान पर उन्होंने शरीर त्याग दिया।

महावीर के अन्य नाम – बर्द्धमान, निगण्ठनाथपुत्त, केवलिन (कैवल्य सर्वोच्च ज्ञान प्राप्त होने के कारण), जिन (विजेता), यति (गृहत्याग के कारण), अर्हत् (श्रेष्ठतम होने के कारण), वीतराग (सांसारिकता से मुक्त होने के कारण)

जैन दर्शन और सिद्धांत – महावीर ने आत्मवादियों तथा नास्तिकों के एकांतिक मतों को छोड़कर एक अन्य मार्ग अपनाया जिसे ‘अनेकान्तवाद’ अथवा स्यादवाद कहा गया है। इस मत के के अनुसार किसी वस्तु के अनेक धर्म होते हैं। समस्त विश्व जीव तथा अजीव नामक दो नित्य एवं स्वतंत्र तत्वों से मिलकर बना है। जीव से तात्पर्य सार्वभौमिक आत्मा से न होकर मनुष्य की व्यक्तिगत आत्मा से है। इनके मतानुसार आत्माये अनेक होती हैं। चैतन्य आत्मा का स्वाभाविक गुण है। वे सृष्टि के कण-कण में आत्मा का वास मानते थे। जीव (आत्मा) अपने शुद्ध रूप में चैतन्य एवं स्वयं प्रकाशमान है तथा वह अन्य वस्तुओं को भी प्रकाशित करता है। कर्म बन्धन का कारण है। यहाँ कर्म को सूक्ष्म तत्व भूततत्व के रूप में माना गया है। जो जीव में प्रवेश कर उसे नीचे संसार की ओर खींच लाता है। जैन मत में भी अज्ञान को बन्धन का कारण माना गया है। इसके कारण कर्म जीव की ओर आकर्षित होता। कर्म का जीव के साथ जुड़ जाना बंधन है। प्रत्येक जीव अपने पूर्व संचित कर्मों के अनुसार की शरीर धारण करता है।

त्रिरत्नः पूर्वजन्म के कर्मफल को समाप्त करने एवं वर्तमान जन्म के कर्मफल से बचने हेतु महावीर ने त्रिरत्न का सिद्धांत दिया जो निम्नलिखित है।

  1. ‘सम्यक् ज्ञान – जैन धर्म के सिद्धांतों का ज्ञान ही सम्यक् ज्ञान है।
  2. सम्यक् दर्शन – जैन तीर्थंकरों के उपदेशों में दृढ़ विश्वास ही सम्यक् दर्शन है।
  3. सम्यक् चरित्र – प्राप्त ज्ञान को कार्यरूप में परिणत करना ही सम्यक् चरित्र है। इसके अंतर्गत भिक्षुओं के लिए पाँच महाव्रत तथा गृहस्थों के लिए पाँच अणुव्रत बताये गये हैं

पंचव्रत – पार्श्वनाथ ने अपने शिष्यों को चार महाव्रत पालन करने की सलाह दी लेकिन महावीर ने इसमें पांचवा व्रत ब्रह्मचर्य जोड़ा।

पंचव्रत के प्रकार –

  1. सत्य- सदैव सत्य बोलना।
  2. अहिंसा – हिंसा न करना।
  3. अस्तेय-चोरी नहीं करना।
  4. ब्रह्मचर्य-वासनाओं का त्याग।

महत्त्वपूर्ण तथ्य –
1. महावीर की मृत्यु के पश्चात । गणधर जीवित था-सुधर्मन।
2. जैन धर्म के अंतिम केवलिन जम्बूस्वामी थे।
3. जैन धर्म देवताओं के अस्तित्व को स्वीकारता है परन्तु उन्हें जिन से नीचे रखता है।
4. जैन दर्शन के अनुसार सृष्टि की रचना एवं पालन-पोषण सार्वभौमिक विधान से हुआ है।
5. जैन धर्म पुनर्जन्म व कर्मवाद में विश्वास रखता है।
6. जैन धर्म में संलेखना से तात्पर्य है: ‘उपवास द्वारा शरीर का त्याग’।
7. जैन धर्म के अनुसार प्रत्येक वस्तु में आत्मा होती है।

जैन संगीतियाँ

प्रथम जैन संगीति
समय
 – 322 से 298 ई.पू.
स्थल – पाटलिपुत्र
अध्यक्ष – स्थूलभद्र
शासक – चन्द्रगुप्त मौर्य
कार्य – जैन धर्म के महत्त्वपूर्ण 12 अंगों का प्रणयन किया गया और जैन धर्म का दो शाखाओं—” श्वेताम्बर” और “दिगम्बर” में विभाजन ।
दूसरी जैन संगीति
समय – 512 ई..
स्थल – वल्लभी
अध्यक्ष – देवर्धि क्षमाश्रमण (देवऋद्धिगणी)
कार्य – जैन धर्म ग्रंथों को अंतिम रूप से संकलित करके लिपिबद्ध किया गया। इसमें 84 आगमों की संख्या निश्चित हुई तथा 12 उपांगों का संकलन हुआ।

श्वेताम्बर संप्रदाय एवं दिगम्बर संप्रदाय में अंतर

श्वेताम्बर संप्रदाय दिगम्बर संप्रदाय
संस्थापक स्थूलभद्र संस्थापक भद्रबाहु
स्त्रियों को निर्वाण का अधिकार प्राप्त है स्त्रियाँ निर्वाण की अधिकारी नहीं है
वस्त्र धारण करते थे (श्वेत) वस्त्र धारण नहीं करते थे।
भोजन ग्रहण करने से परहेज नहीं है। काया- क्लेश पर जोर है।
जैन साहित्य को मानते हैं सिर्फ भद्रबाहु की शिक्षा को मानते हैं

महावीर के 11 गणधर –

  1. इन्द्रभूति गौतम
  2. अग्नि भूमि
  3. भवभूति
  4. आर्याव्यक्त
  5. सुधर्मन
  6. मंडिक
  7. मौर्यपुत्र
  8. अकम्पी
  9. अचलमृत
  10. मेदार्य
  11. प्रवास

महत्त्वपूर्ण तथ्य
1 पार्श्वनाथ के अनुयायियों को निग्रंथ कहा जाता है।
2 इनकी प्रथम अनुयायी इनकी माता वामा तथा पत्नी प्रभावती थीं।
3 जैन साहित्यों की भाषा अर्द्ध-मागधी प्राकृत है।
4 महावीर ने जीव और अजीव नामक दो तत्त्वों के आधार पर सृष्टि की द्वैतवादी व्याख्या की है।
5 ऐतिहासिक साक्ष्य के रूप में ऋग्वेद में ऋषभदेव और अरिष्टनेमि का उल्लेख है।
6 महावीर ने पहला उपदेश राजगृह के वितुलाचल पहाड़ी पर दिया।
7 महावीर के पश्चात् जैन संघ का अध्यक्ष सुधर्मन, पुन: जंबूक तथा उसके बाद भद्रबाहु हुआ।
8 श्लाका पुरुष की अवधारणा जैन धर्म से संबंधित है।
9 विष्णु पुराण एवं भागवत पुराण में ऋषभदेव का उल्लेख नारायण के अवतार के रूप में हुआ है।

जैन धर्म से संबंधित शब्दावलियां

1. स्याद्वाद – स्यावाद को अनेकांतवाद भी कहते हैं। ये ज्ञान की सापेक्षता का सिद्धांत है। किसी वस्तु के विषय में हमारे निर्णय सापेक्ष हैं, न तो हम किसी को पूर्णतः स्वीकार कर सकते हैं और न पूर्णत: अस्वीकार इसे सप्तभंगीय भी कहा जाता है।
2. आस्त्रव – जब कर्म का आत्मा की ओर प्रवाह होता है।
3. बंधन – पुद्गल कणों का जीव में प्रवेश
4. संवर – कर्म का जीव की ओर प्रवाह रुक जाना
5. निर्जरा— जीव में पहले से विद्यमान कर्मों का समाप्त हो जाना।
6. अनित्यवाद – संसार की सभी वस्तुएं अनित्य हैं।
7. क्षणिकवाद – संसार की प्रत्येक वस्तुओं का अस्तित्व सिर्फ क्षणभर के लिए है।बुद्ध के अनुयायियों ने अनित्यवाद को ही क्षणिकवाद में बदल दिया।
8. सल्लेखना – उपवास द्वारा प्राण त्याग

जैन साहित्य –

जैन साहित्य को ‘आगम’ कहा जाता है, जिसमें 12 अंग, 12 उपांग, 10 प्रकीर्ण, 6. छेदसूत्र, 4 मूलसूत्र, अनुयोग सूत्र व नंदिसूत्र की गणना की जाती है।

12 अंग –

  1. आचरांग सूत्र – भिक्षुओं के आचार नियम
  2. सूयग दंग सूत्र – जैनेत्तर मतों का खंडन
  3. ठाणंग (स्थनांग) – जैन धर्म से सिद्धांतों का उल्लेख
  4. समवायंग सूत्र – जैन धर्म से संबंधित उपदेश
  5. भगवती सुत्त – महावीर के जीवन तथा कृत्यों का उल्लेख
  6. नायधम्म कहा सुत्त- महावीर की शिक्षाओं का संग्रह
  7. उवासगदसओ सुत्त – जैन उपासकों के विधि आचार नियम
  8. अंतगड्डदसाओ – मृत्यु से संबंधित वर्णन
  9. अणुन्तरोववाइयदसाओ – गूढ़ प्रश्न की व्याख्या
  10. पण्हावागरणाइ – पाँच महाव्रतो तथा अन्य नियमों का वर्णन
  11. विवाग सुयम् – अच्छे बुरे कर्मों के फलों का विवरण
  12. दिट्टवाय – यह सम्प्रति अप्राप्य हैं।

12 उपांग –

(1) औपपातिक, (2) राजप्रश्नीय (3) जीवाभिगम, (4) प्रज्ञापना (5) जम्बूद्वीप प्रज्ञप्ति (6) चन्द्र प्रज्ञप्ति (7) सूर्य प्रज्ञप्ति (8) निरयावलि, (9) कल्पावसन्तिका, (10) पुष्पिका (11) पुष्प चूलिका (12) वृष्णि दशा

10 प्रकीर्ण –

(1) चतु:शरण, (2) आतर प्रत्याख्यान (3) भक्ति परिज्ञा (4) संस्तार, (5) तन्दुल वैतालिक (6) चन्द्रवैध्यक, (7) गणिविद्या, (8) देवेन्द्रस्तव, (9) वीरस्तव, (10) महाप्रत्याख्यान

6 छेदसूत्र –

(1) निशीथ, (2) महानिशीथ (3) व्यवहार, (4) अचारदशा, (5) कल्प, (6) पंच कल्प

बौद्ध धर्म | Buddhism In Hindi

बौद्ध धर्म के प्रवर्त्तक गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में कपिलवस्तु के समीप लुम्बिनी वन में हुआ था। इनके पिता शुद्धोधन कपिलवस्तु के शाक्यगण के प्रधान थे तथा माता मायादेवी कोलिय गणराज्य की कन्या थी। इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था। उनका विवाह 16 वर्ष की आयु में ‘यशोधरा’ से हुआ। यशोधरा के गोप, विम्ब, भदकच्छना इत्यादि कई नाम थे। उनके एक पुत्र जन्मा, जिसका नाम राहुल था। सारथी “चन्ना” के साथ रथ पर सैर करते हुए उन्होंने चार घटनाओं बुढ़ापा रोग मृत्यु और सन्यास को देखकर गृहत्याग कर सत्य ज्ञान प्राप्त करने का निश्चय किया। उस समय उनकी आयु 29 वर्ष थी। इस गृहत्याग की बौद्ध ग्रंथों में ‘महाभिनिष्क्रमण को सजा दी गई है ज्ञान – प्राप्ति हेतु भ्रमण करते हुए वे सर्वप्रथम सांख्य दर्शन के आचार्य अलार कलाम के पास पहुँचे उरूबेला (बोध गया) में उन्हें पाँच ब्राह्मण सन्यासी मिले। उरूबेला तत्कालीन मगध साम्राज्य में स्थित था। लेकिन सिद्धार्थ द्वारा अन्न जल ग्रहण करने के सिद्धांत के समर्थन को लेकर उनसे मतभेद हो गया था। विभिन्न स्थानों पर घूमते हुए उन्हें 35 वर्ष की आयु में “गया” में “वट के वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ। तब वे बुद्ध कहलाये। इसके पश्चात उन विभिन्न स्थानों की यात्रा की और ज्ञान का प्रचार किया। उरूबेला से वह सर्वप्रथम कपिपनन सारनाथ आये यहाँ उन्होंने 5 ब्राह्मण संन्यासियों को अपनी प्रथम उपदेश दिया। इस इतिहास में धर्मचक्रप्रवर्तन (धम्मचक्कान) की सजा दी गई कुशीनगर में महात्मा बुद्ध की मृत्यु हो गयी। उनके जीवन को महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका जन्म ज्ञान प्राप्ति और मृत्यु ( महापरिनिर्वाण ) “वैशाख की पूर्णिमा” को ही हुआ था।

बुद्ध के जीवन से संबंधित 5 महाचिन्ह
1. जन्म
 – कमल व साङ
2. गृहत्याग – घोड़ा
3. ज्ञान – पीपल (बोधि वृक्ष)
4. निर्वाण – पदचिह्न
5. मृत्यु – स्तूप

महात्मा बुद्ध की शिक्षाएँ

चार आर्य सत्य –

(1) संसार दुःखों का घर है, (2) तृष्णा (इच्छा) दुःखों का कारण है, (3) इच्छाओं के त्याग से ही मनुष्य दुःखों से छुटकारा पा सकता है तथा (4) इच्छा को अष्ट मार्ग पर चल कर समाप्त किया जा सकता है।

अष्टांगिक मार्ग –

(1) सम्यक दृष्टि (2) सम्यक् संकल्प, (3) सम्यक् वचन (4) सम्यक् कर्म, (5) सम्यक् आजीविका (6) सम्यक् प्रयत्न, (7) सम्यक् विचार तथा (8) सम्यक् अध्ययन या समाधि।

सदाचार पर बल –

(1) सत्य बोलना, (2) चोरी न करना, (3) ब्रह्मचर्य का पालन (4) लोभ का त्याग, (5) सुगन्धित वस्तुओं का निषेध (6) अहिंसा का पालन, (7) नृत्य-गान का त्याग, (8) कामिनी कंचन का त्याग (9) असमय भोजन न करना (10) कोमल शैय्या का त्याग ।

त्रिरत्न – बौद्ध धर्म के त्रिरत्न हैं: – (1) बुद्ध, (2) धम्म, (3) संघ

गौतम बुद्ध ने धर्म (शिक्षाओं) के प्रचार हेतु संघ की व्यवस्था की। इसमें प्रवेश पाने हेतु 15 वर्ष की आयु माता-पिता की अनुमति, अपराधी या ऋणी न होने वाला व्यक्ति तथा तपेदिक, कोढ़ आदि से पीड़ित न होने वाले व्यक्ति को ही अनुमति थी उसे केश मुंडवाकर, पीले वस्त्र धारण करके तीन वाक्य कहने पड़ते थे – “ बुद्धम् शरणम् गच्छामि।”,’धम्मम् शरणम् गच्छामि। “, “संघम् शरणम् गच्छामि।” भिक्षुओं के लिये मठों तथा विहारों की स्थापना की गयी। भिक्षुओं को नित्य प्रति कड़े अनुशासन में रहना पड़ता था। वर्षा ऋतु के चार मास भिक्षु धर्म प्रचार छोड़ कर मठों में विश्राम करते भिक्षुणियों के रहने हेतु अलग व्यवस्था तथा कड़े नियम थे। 15 दिन में संघ के सदस्यों की सभा होती थी तथा इसकी कार्य प्रणाली प्रजातन्त्रात्मक थी। प्रत्येक बात का निर्णय बहुमत द्वारा लिया जाता था। भारतीय सभ्यता के लिए यह गौरव का विषय है कि सैकड़ों वर्ष पहले भारत में प्रजातंत्र की नींव पड़ चुकी थी।

गौतम बुद्ध के जीवन की घटनायें

  • गृह त्याग की घटना – महाभिनिष्क्रमण
  • ज्ञान प्राप्त होने की घटना – सम्बोधि
  • उपदेश देने की घटना – धर्मचक्रप्रवर्तन
  • निर्वाण – महापरिनिर्वाण

बौद्ध धर्म के विभिन्न संप्रदाय

1. महासंधिक –

इसका प्रधान केंद्र मगध था। इनके अनुसार प्रत्येक व्यक्ति बुद्धत्व प्राप्त कर सकता है। कालान्तर में यह महायान में परिणत हो गया।

महायान के 2 उपसंप्रदाय है।

  1. माध्यमिक ( शून्यवाद ) के प्रवर्त्तक नागार्जुन थे। यह बौद्ध धर्म का सापेक्षवादिता का सिद्धांत है। इस संप्रदाय के मुख्य विद्वान हैं – आर्यदेव, चंद्रकीर्ति, शांतिदेव, शांतिरक्षित, बुद्धपालित।
  2. योगाचार (विज्ञानवाद) विज्ञान ही एकमात्र सत्ता है योग और आचार पर आधारित होने के कारण इसे योगाचार कहा गया। इसके प्रवर्त्तक मैत्रेयनाथ थे। इसके अन्य विद्वान है- असंग, वसुबंधु, आचार्य स्थिरमित, आचार्य धर्मकीर्ति, आचार्य दिग्नाग इत्यादि ।

2. स्थविरवादी –

इसका प्रधान केंद्र कश्मीर था। इसके अनुसार प्रत्येक व्यक्ति बुद्धत्व प्राप्त नहीं कर सकता। कालान्तर में यह हीनयान में परिवर्तित हो गया।

इसके भी 2 उपसंप्रदाय हैं।

  1. सौत्रान्तिक के प्रवर्त्तक कुमारपाल थे। यह बाह्य सत्ता स्वीकार्य करता है। किंतु वस्तुपरक अस्तित्व को नहीं मानता है। इसके अन्य विद्वान है- यशोमति, बुद्धदेव, धर्मत्रात इत्यादि ।
  2. वैभाषिक के प्रवर्त्तक कात्यायानीपुत्र थे। इनके अनुसार जो प्रत्यक्ष है, वही एकमात्र ज्ञान है। इसके अन्य विद्वान है- धर्मत्रात, घोषक, वसुमित्र, बुद्धदेव इत्यादि।

3. वज्रयान –

बौद्धधर्म की महायान शाखा का ही एक तांत्रिक संप्रदाय है इसका 8 वीं शताब्दी में सर्वाधिक उत्कर्ष हुआ। इसमे बुद्ध की पत्नी के रूप में तारा को अधिक महत्त्व दिया गया है। इसमें बुद्ध को वज्रधर माना और पाँच ध्यानस्थ बुद्ध वैरोचन, रत्नसंभव, अमिताभ, अमोघसिद्धि तथा अक्षोभ्य की बात की गयी है। मंजू श्रीमूलकल्प इसका प्रमाणिक ग्रंथ है। बिहार, बंगाल के चोल शासकों के काल में इसको अधिक महत्त्व प्राप्त हुआ।

4. कालचक्रयान –

इसका उदय 9वीं-10वीं सदी में हुआ। इसके प्रवर्त्तक मंजूश्री थे। इसके प्रमुख देवता कालचक्र थे। इसमें मानव शरीर को ब्रह्मांड का प्रतीक माना गया है।

महत्त्वपूर्ण तथ्य –
1. चीनी भाषा में बौद्ध ग्रंथों का अनुवाद सर्वप्रथम कश्यप मातंग ने किया।
2. बौद्धों के प्रस्ताव पाठ को अनुसावन कहा जाता था।
3. बौद्ध संघों में प्रशासनिक कार्यों के लिए होने वाले गुप्त मतदान को गुल्ह कहा जाता था।
4. संघ में प्रविष्ट होने को उपसंपदा कहा जाता था।
5. भिक्षुओं की सभा में किया जाने वाला विधि-निषेध पाठ पातिमोक्ख कहलाता था।
6. अजन्ता की गुफा संख्या 26 में बुद्ध के महापरिनिर्वाण को दिखाया गया है।
7. बौद्ध धर्म में निर्वाण का तात्पर्य परमानन्द एवं विश्राम की स्थिति से है।
8. बुद्ध की ‘भूमिस्पर्श मुद्रा’ से तात्पर्य मार के प्रलोभनों के बावजूद अपनी शुचिता और शुद्धता का साक्षी होने के लिए बुद्ध का धरती का आह्वान ।

बुद्ध के अवशेष –

बुद्ध के अवशेष को निम्न व्यक्तियों ने आपस में बांटकर 8 स्तूप बनाये थे ।

  1. मगध नरेश अजातशत्रु
  2. वैशाली के लिच्छवि
  3. कपिलवस्तु के शाक्य
  4. अल्लकप्प के बुलि
  5. रामग्राम के कोलिय
  6. वेठद्वीप के ब्राह्मण
  7. पावा और कुशीनारा के मल्ल
  8. पिप्पलिवन के मोरिय

महत्त्वपूर्ण तथ्य –
बुद्ध का अंतिम वर्षाकाल वैशाली में बीता।
बौद्ध धर्म में प्रत्यक्ष मतदान को विवतक कहा जाता था।
बौद्ध संघ में सभा की कार्रवाई के लिए न्यूनतम उपस्थित संख्या (कोरम) 20 थी।
बुद्ध के जन्म पर उनके बारे में भविष्यवाणी कालदेव तथा कौण्डिन्य ने की थी।
यज्ञीय व्यवस्था (ब्राह्मण धर्म) के विरुद्ध प्रतिक्रिया स्वरूप उदय होने वाला यह पहला सम्प्रदाय था।
बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश कोसल राजधानी श्रावस्ती में दिये थे।
अवति तथा गांधार से बुद्ध का संबंध कभी नहीं रहा।

महत्वपूर्ण तथ्य

जैन धर्म के संस्थापक एवं प्रथम तीर्थकर ऋशभदेव थे, जैनधर्म के 23 वे तीर्थकर पाशर्वनाथ थे |
महावीर स्वामी जैन धर्म के 24 वे एवं अंतिम तीर्थकर हुए |
इनका जन्म 540 ई. पूर्व में कुण्डग्राम (वैशाली) में हुआ था |
इनके पिता सिद्धार्थ ज्ञातृक कुल के सरदार थे |
महावीर स्वामी का की पत्नी का नाम यशोदा एवं पुत्री का नाम अनोज्जा प्रियदर्शनी था |
इनका बचपन का नाम वर्द्धमान था |
इन्होने अपना उपदेश प्राकृत [अर्धमागधी] भाषा में दिया |
महावीर के अनुयायियों को मूलतः निग्रंथ कहा जाता था |
इस धर्म में ईश्वर की मान्यता नहीं है |
इनके प्रथम अनुयायी उनके दामाद जामिल बने |
महावीर ने अपने शिष्यों को 11 गणधरो में विभाजित किया था |
इनके त्रिरत्न है – 1. सम्यक दर्शन 2. सम्यक ज्ञान 3. सम्यक आचरण |
महावीर पुनर्जन्म एवं कर्मवाद में विश्वास करते थे |
जैन धर्म ने अपने आध्यात्मिक विजैन धर्म में आत्मा की मान्यता है |
चारो को सांख्य दर्शन ग्रहण किया |
इस धर्म मानने वाले कुछ राजाओ के नाम – उदयिन , चन्द्रगुप्त मौर्य , खारवेल, चंदेल शासक |
खजुराहो में जैन मंदिरो का निर्माण चंदेल शासको द्वारा किया गया |
जैन तीर्थकरों की जीवनी भद्रबाहु द्वारा रचित कल्पसूत्र में है |

महत्वपूर्ण तथ्य

बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध थे इन्हे एशिया का ज्योतिपुज्ज कहा जाता है |
गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई. पूर्व में कपिलवस्तु के लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ था |
इनके पिता शुद्धोधन शाक्य गण के मुखिया थे |
गौतम बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था |
इनका विवाह 16 वर्ष की अवस्था में यशोधरा साथ हुआ |
इनके पुत्र का नाम राहुल था |
सांसारिक समस्याओ से व्यवस्थित होकर सिद्धार्थ ने 29 वर्ष की अवस्था में गृह-त्याग किया |जिसे बौद्ध धर्म में महाभिनिस्क्रमण कहा गया है |
ग्रह-त्याग करने के बाद सिद्धार्थ ने वैशाली के अलारकलाम से सांख्य दर्शन की शिक्षा ग्रहण की |
अलारकलाम सिद्धार्थ के प्रथम गुरु हुए, अलारकलाम के बाद सिद्धार्थ ने राजगीर के रुद्रकरामपुत्त से शिक्षा ग्रहण की |
ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ बुद्ध के नाम से जाने गए और वह स्थान बोधगया कहलाया |
बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ में दिया जिसे बौद्ध ग्रंथो में धर्मचक्रप्रवर्तन कहा गया है |
गौतम बुद्ध ने अपने उपदेश जनसाधारण की भाषा पालि में दिए |
बुद्ध ने अपने उपदेश कौशल, वैशाली, कौशाम्बी व अन्य राज्यों में दिए |

महत्वपूर्ण तथ्य

सर्वाधिक उपदेश कौशल देश  राजधानी श्रावस्ती में दिए |
इनके प्रमुख अनुयायी शासक थे – बिम्बिसार, प्रसेनजित व उदयिन |
बौद्धधर्म के बारे में हमे विशद ज्ञान त्रिपिटक – विनयपिटक, सूत्रपिटक, अभिदम्भपिटक से प्राप्त होता है |
तीनो पिटक की भाषा पालि है |
बौद्ध धर्म मूलतः अनीश्वरवादी है इसमें आत्मा की परिकल्पना भी नहीं है |
इस धर्म में पुनर्जन्म की मान्यता है |
तृष्णा को क्षीण हो जाने की अवस्था को ही बुद्ध ने निर्वाण कहा है |
” विश्व दुःखो से भरा है ” का सिंद्धान्त बुद्ध ने उपनिषद से लिया |
बुद्ध के अनुयायी 2 भागों में विभाजित थे – 1. भिक्छुक 2. उपासक |
बौद्ध धर्म के त्रिरत्न है – बुद्ध , धम्म एवं संघ |
अनीश्वरवाद के सम्बन्ध में बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म से समानता है |
भारत में उपासना की जाने वाली प्रथम मूर्ति सम्भवतः बुद्ध की थी |

FAQ SECTION

महाजनपदों में से कौन सा सबसे उत्तर में स्थित था?

शूरसेन महाजनपद में उत्तर प्रदेश का मथुरा, वृन्दावन एवं आसपास का क्षेत्र आता था।

16 महाजनपदों में सबसे शक्तिशाली महाजनपद कौन सा था?

16 महाजनपदों में से 14 राजतंत्र और दो (वज्जि, मल्ल) गणतंत्र थे। बुद्ध काल में सर्वाधिक शक्तिशाली महाजनपद – वत्स, अवन्ति, मगध, कोसल थे।

निम्नलिखित में से कौन सा एक महाजनपद राजस्थान राज्य में स्थित था?

मत्स्य महाजनपद

16 महाजनपदों के युग में मथुरा किसकी राजधानी थी?

मथुरा शूरसेन महाजनपद की राजधानी थी।

जैन धर्म का ग्रंथ कौन सा है?

जैन धर्म का प्रमुख ग्रन्थ समयसार है। यह आचार्य कुन्दकुन्द देव द्वारा आज से 2000 साल पहले लिखा गया था।

जैन धर्म कितना पुराना है?

जैन धर्म महान भारत के सबसे पुरानी धर्मो में से एक है। इतिहासकारो के अनुसार यह 5 हज़ार वर्षो से भी पुराना है। मन जाता है कि जैन धर्म की उत्पत्ति 3000 ईसा पूर्व सिन्धु घाटी सभ्यता के समय हुई थी।

जैन धर्म किसकी पूजा करते हैं?

वर्तमान में जैन धर्म की प्ररूपणा करने वाले भगवान महावीर ही हैं। सभी तीर्थंकर समयानुसार धर्म की पुनः स्थापना करते हैं।

गौतम बुद्ध के प्रिय शिष्य कौन थे?

आनंद, बुद्ध के प्रिय शिष्य थे। बुद्ध आनंद को ही संबोधित करके अपने उपदेश देते थे।

जैन धर्म के संस्थापक एवं प्रथम तीर्थंकर थे?

ऋषभदेव

बौद्ध धर्म के संस्थापक थे?

गौतम बुद्ध

बौद्ध धर्म के त्रिरत्न है?

बुद्ध , धम्म एवं संघ

दोस्तों, आज हमने आपको महाजनपद काल का सम्पूर्ण इतिहास | (Mahajanapada Period In Hindi) में हर्यक वंश, शिशुनाग वंश, नन्द वंश के साथ साथ जैन धर्म के इतिहास, बौद्ध धर्म के इतिहास आदि के बारे मे बताया, आशा करता हूँ आपको यह Article बहुत पसंद आया होगा, तो दोस्तों मुझे अपनी राय कमेंट करके जरूर बताये , ताकि मुझे और अच्छे आर्टिकल लिखने का अवसर प्राप्त हो, धन्यवाद्

All Gk Tricks यहाँ से पढ़े ।

सभी विषय के हिन्दी नोट्स यहाँ से पढ़े ।

भारतीय राज्यों के सामान्य ज्ञान यहाँ से पढ़े 

सभी Exams के Free PDF यहाँ से Download करें ।

सभी विषय के Free PDF यहाँ से Download करें ।

Lucent – सामान्य ज्ञान सभी विषय के MP3 Audio में यहाँ से Download करें।

सभी विषय के प्रश्न-उत्तर Download करें

Download Previpus Year Paper PDF

Download NCERT Books Free PDF for All Subjects in Hindi & English

सभी महान व्यक्तियों की जीवनी या जीवन परिचय (Biography) यहाँ से पढ़े !

दोस्तों , हमारे website- OnlineGkTrick.com पर 200+ Gk Tricks in Hindi उपलब्ध है 200+ Gk Tricks in Hindi पढ़ने के लिए यहाँ Click करें। दोस्तों नीचे दिये गए Comment Box में Comment करके हमे जरूर बताये कि आपको यह ट्रिक कैसी लगी ? और किसी और ट्रिक की जानकारी के लिए भी बताये, हम आपको जरूर उपलब्ध करायेंगे

Gk Tricks in Hindi यहाँ से पढ़े । – 

दोस्तों आप मुझे ( अभिषेक दुबे ) Abhishek Dubey को Facebook पर Follow कर सकते है । दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट पसन्द  हो तो इसे Facebook तथा Whatsapp पर Share अवश्य करें । Please कमेंट के द्वारा हमें जरूर बताऐं कि ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सभी सुझावों का स्वागत करते हैं ।  धन्यवाद !

Download Free More Exams & Subjects PDF – 

अब घर बैठे करे Online तैयारी और करें Competition Crack with OnlineGkTrick.com । जी हाँ दोस्तों हम आपको Provide कराते है। Free Study Materials For Upsc , Ssc , Bank Railway & Many More Competitive Examinations .

Tag- Mahajanapad Period gk notes , Mahajanapad Period in hindi , Mahajanapad Period hindi notes for upsc , Mahajanapad Period notes for ias/pcs, Mahajanapad Period civil services notes , Mahajanapad Period free notes, Mahajanapad Period download hindi pdf , Mahajanapad Period gk in pdf, Mahajanapad Period hindi gk pdf, Mahajanapad Period download free pdf, Mahajanapad Period download now , Mahajanapad Period gk notes in pdf.

About the author

Abhishek Dubey

नमस्कार दोस्तों , मैं अभिषेक दुबे, Onlinegktrick.com पर आप सभी का स्वागत करता हूँ । मै उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला हूँ ,मैं एक upsc Aspirant हूँ और मै पिछले दो साल से upsc की तैयारी कर रहा हूँ ।

यह website उन सभी students को समर्पित है, जो Students गाव , देहात या पिछड़े क्षेत्र से है या आर्थिक व सामाजिक रूप से फिछड़े है

Thankyou

Leave a Comment