History Notes History PDF

मुगल वंश : बाबर (Mughal Dynasty: Babur)

(ईश्वर का प्रेमी), ‘पीरान-ए-पीर’ (संतों के प्रधान), ‘पीर-ए-दस्तगीर’ (मददगार संत) आदि। *भारत में सर्वप्रथम इस शाखा का प्रचार शाह नियामतुल्ला और मखदूम जिलानी ने 15वीं सदी में किया। *मखदूम जिलानी ने उच्छ को अपना शिक्षा केंद्र बनाया था।

*नक्शवंदी सिलसिले की स्थापना 14वीं सदी में ख्वाजा वहाउद्दीन नक्शवंद ने की थी। *ख्वाजा ख्वांद महमूद इस शाखा के एक प्रमुख संत थे, जो भारत आए एवं कश्मीर को अपना केंद्र बनाया, किंतु भारत में इस शाखा का मुख्यतः प्रचार 17वीं सदी के लगभग ख्वाजा बकी बिल्लाह द्वारा हुआ, जो अपने गुरु की आज्ञा से काबुल से आए थे। *शेख अहमद सरहिंदी इनके प्रमुख शिष्य थे, जो ‘मुजद्दिद’ अर्थात इस्लाम धर्म के सुधारक के नाम से भी प्रख्यात हैं। *उन्होंने ‘वजहत-उल-शहद’ (प्रत्यक्षवादी दर्शन) का प्रतिपादन किया। *यह सिलसिला समा (संगीत) के विरुद्ध था। *सूफियों में यह सबसे अधिक कट्टरवादी सिलसिला था। *इन्होंने अकबर की उदार नीतियों का विरोध किया। *औरंगजेब इसी सूफी सिलसिले का अनुयायी था। *सूफी संत शाह मोहम्मद गौस ने कृष्ण को औलिया के रूप में स्वीकार किया है। *वह सत्तारी सिलसिले के सबसे प्रसिद्ध संत थे। *मुगल बादशाह हुमायूं तथा तानसेन से उनका घनिष्ठ संबंध था। *मुहम्मद गौस की प्रसिद्ध रचना ‘जवाहिर-ए-खम्स’ है, जिसमें उन्होंने अपनी आध्यात्मिक खोज को अभिव्यक्त किया है। *उन्होंने हठयोग की एक पुस्तक ‘अमृतकुंड’ का अनुवाद ‘बहर-उल-हयात’ (फारसी एवं अरबी भाषा में) के नाम से किया। __*सूफी संतों के निवास स्थान को ‘खानकाह’ कहते हैं। *”समा’ एक सूफी संगीत समारोह का नाम है। *”शेख’ सूफीवाद में शिक्षण और मार्गदर्शन के लिए अधिकृत व्यक्ति को कहते हैं। *इस्लाम के धार्मिक कानूनों के विद्वानों को ‘उलेमा’ कहा जाता है।

* प्रेमवाटिका’ काव्यग्रंथ की रचना रसखान ने की थी। *इसमें इन्होंने कृष्ण के जीवन को पंक्तिबद्ध किया है। *’सुजान रसखान’ भी इनकी प्रसिद्ध रचना है। *रसखान की भाषा विशुद्ध ब्रजभाषा है।

*बारहमासा’ की रचना मलिक मोहम्मद जायसी ने की। जायसी की ‘पद्मावत’, ‘अखरावट’ तथा ‘आखिरी कलाम’ में से ‘पद्मावत’ का हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण स्थान है। *बारहमासा, पद्मावत का ही एक भाग है।

*उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से लगभग 12 किमी. दूर स्थित देवा शरीफ में प्रसिद्ध सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार स्थित है।

__ *ईसा मसीह (जीसस क्राइस्ट) का जन्म लगभग 4 ई.पू. में यहदिया प्रांत के वेथलेहम नामक नगर में हुआ था। *ईसाई मान्यता के अनुसार, ईसा मसीह सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन पुनर्जीवित हुए थे, इसी की याद में ईस्टर त्यौहार मनाया जाता है। *गुड फ्राइडे ईसा मसीह के शहीदी दिवस के रूप में ईसाइयों द्वारा मनाया जाता है। *बाइबिल के

अनुसार, ईसा मसीह को शुक्रवार (Friday) के दिन ही सूली दी गई थी। *असीसी के संत फ्रांसिस (1181-1226 ई.) ऐसे ईसाई संत हैं, जो पशु-पक्षियों से प्रेम के लिए विख्यात हैं।

*वेटिकन इटली में स्थित स्थलरुद्ध संप्रभु देश है। *इसका कुल क्षेत्रफल मात्र 44 हेक्टेयर है, जो विश्व का सबसे छोटा (जनसंख्या एवं क्षेत्रफल दोनों में) स्वतंत्र देश है। *यह रोम के पादरी (Bishop of Rome), जिन्हें पोप भी कहा जाता है, के द्वारा शासित है। *इसे रोमन कैथोलिक चर्च की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है।

*मदीना (Medina) पश्चिमी सऊदी अरब के हेजाज क्षेत्र (Hejaz Region) में स्थित शहर है। *यह मक्का के बाद इस्लाम धर्म का दूसरा पवित्रतम शहर है।

About the author

Abhishek Dubey

नमस्कार दोस्तों , मैं अभिषेक दुबे, Onlinegktrick.com पर आप सभी का स्वागत करता हूँ । मै उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला हूँ ,मैं एक upsc Aspirant हूँ और मै पिछले दो साल से upsc की तैयारी कर रहा हूँ ।

यह website उन सभी students को समर्पित है, जो Students गाव , देहात या पिछड़े क्षेत्र से है या आर्थिक व सामाजिक रूप से फिछड़े है

Thankyou

Leave a Comment